News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > देश > Mahakumbh: CM योगी जाएंगे तो कौन बनेगा यूपी का CM? इस सवाल के जवाब में क्या बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
देश

Mahakumbh: CM योगी जाएंगे तो कौन बनेगा यूपी का CM? इस सवाल के जवाब में क्या बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

Last updated: February 7, 2025 5:38 am
Arjun Mukherjee
Published: February 7, 2025
Share
SHARE

प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या को दूसरे शाही स्नान के ठीक पहले हुई भगदड़ के बाद से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद लगातार यूपी सीएम योगी आदित्यानाथ का इस्तीफा मांग रहे हैं. अब जब उनसे पूछा गया कि योगी के जाने पर वह किसे सीएम बनता देखना चाहेंगे तो उन्होंने इसका मजेदार अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि अगर वह भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष होते तो वह यह काम करते लेकिन फिलहाल यह काम उनका नहीं है. उनका यह जवाब सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने जमकर ठहाके भी लगाए.

‘लाइव हिंदुस्तान’ के साथ बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, ‘अगर वही बीजेपी अध्यक्ष होते तो देखते कि क्या विकल्प हो सकते हैं. अभी तो यह काम हमारा है नहीं. हमारा काम है, जिससे गड़बड़ी हुई है उसको हटाने के लिए कहना और किसी अच्छे को लाने के लिए कहना. अब वो (बीजेपी) लोग जानें कि कौन अच्छा है. वो लोग उनके साथ रात-दिन डील करते हैं, उनके स्वभाव और क्षमताओं को जानते हैं तो वे लोग फैसला लें.’

‘कुंभ के लिए इस्तीफा मांग रहे थे’
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने महाकुंभ के दौरान ही योगी का इस्तीफा मांगने के सवाल का भी जवाब दिया. उन्होंने कहा, ‘देखिए अगर कुंभ के बाद हम इस्तीफा मांगते तो उसका मतलब क्या रहता? हम तो कुंभ के लिए इस्तीफा मांग रहे थे. हम कह रहे थे कि अभी और स्नान होने बाकी हैं, कई लोग आने वाले हैं और ऐसे में अगर फिर से कोई घटना हो गई तो ये (सीएम योगी) तो वही लीपापोती करते रहेंगे. ऐसा न हो, जनता के साथ अन्याय न हो इसलिए हम उनका इस्तीफा मांग रहे थे. कुंभ बीत जाने के बाद भला हमें उनके इस्तीफे से क्या करना. हम बस यह चाहते थे कि बाकी बचा कुंभ अच्छे से संपन्न हो और इस दौरान झूठ और लीपापोती जैसे काम न हो.’

You Might Also Like


PM Modi Jhalmuri Video : पीएम मोदी का ‘झालमुड़ी’ स्वाद , दुकानदार ने पूछा- प्याज डालेंगे? मोदी बोले- प्याज खाता हूं, दिमाग नहीं


Patna Road Accident : बेकाबू ट्रक की टक्कर से पांच लोगों की दर्दनाक मौत


OTT Platforms Ban News : सूचना मंत्रालय की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ कोयल प्लेप्रो और डिजी मूवीप्लेक्स पर लगा प्रतिबंध, नियमों की उड़ी थी धज्जियां


पटना में हंगामा: पीएम पर अपशब्द को लेकर कांग्रेस दफ्तर पर भाजपा का प्रदर्शन, पुलिस लाठीचार्ज से मचा बवाल


‘कैमरा, थैंक्यू, डबल थैंक्यू’, संसद में ऐसा क्या हुआ कि राहुल गांधी ने स्पीकर से मुस्कुराकर कहा ये

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश

“कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या के दोस्त की गोल्ड स्मगलिंग मामले में गिरफ्तारी, DGP पिता पर सवाल”

Arjun Mukherjee
March 11, 2025
साइकिल में लेकर जा था गौ-मांस, पकड़ाया आरोपी, FIR दर्ज
सीडीएस जनरल अनिल चौहान का बड़ा बयान: ‘शांति चाहिए तो युद्ध के लिए तैयार रहें’
open school result: रिजल्ट ने बढ़ाई चिंता, CG Open School में पास हुए कम छात्र
पाकिस्तान की धमकी से बढ़ा तनाव’ रक्षा मंत्री Khawaja Asif ‘ बोले—‘कोलकाता तक करेंगे हमला’
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?