News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > हाईकोर्ट सख्त: मरीज को एम्बुलेंस न मिलने पर रेलवे और स्वास्थ्य विभाग से मांगा जवाब
छत्तीसगढ़

हाईकोर्ट सख्त: मरीज को एम्बुलेंस न मिलने पर रेलवे और स्वास्थ्य विभाग से मांगा जवाब

Last updated: April 12, 2025 11:12 am
Arjun Mukherjee
Published: April 12, 2025
Share
SHARE

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन में एम्बुलेंस की सुविधा नहीं मिलने पर स्वास्थ्य विभाग और रेलवे की लापरवाही पर सख्त नाराजगी जताई है. कोर्ट ने कहा है कि राज्य सरकार की मुफ्त की योजनाएं हैं, फिर भी लोगों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही है. हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के सचिव और बिलासपुर रेलवे के डीआरएम के जवाब मांगा है. कोर्ट ने पूछा है कि व्यवस्था सुधार के लिए क्या किया जा रहा है इसकी पूरी जानकारी काेर्ट में पेश करें. साथ ही यह बताने कहा है कि इमरजेंसी में एम्बुलेंस सुविधा आखिर उपलब्ध क्यों नहीं हो पाती.

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार कैंसर पेसेंट को एंबुलेंस नहीं दिला पा रही है. रेलवे में भी अस्पताल है. इसके बाद भी महिला को एंबुलेंस नहीं मिली. राज्य सरकार की तरफ से कहा गया कि राज्य सरकार लोगों को फ्री एंबुलेंस सेवा उपलब्ध करा रही है, जिस पर कोर्ट ने कहा कि डिवीजन बेंच ने कहा कि यह तो स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही है. मरीज को एंबुलेंस नहीं मिला तो उसकी जान ही चली गई. हाईकोर्ट ने रेलवे और स्वास्थ्य विभाग से जवाब मांगा है.

बता दें कि दंतेवाड़ा में एम्बुलेंस नहीं मिलने से मरीज की मौत और बिलासपुर रेलवे स्टेशन में कैंसर पीड़ित महिला का शव ले जाने एंबुलेंस सुविधा नहीं मिलने को लेकर हाईकोर्ट ने सुनवाई शुरू की है. याचिका के मुताबिक रायपुर से बिलासपुर आकर यहां से बुढ़ार जाने के लिए ट्रेन में सफर कर रही एक कैंसर पीड़ित महिला रानी बाई की मौत हो गई. ट्रेन के बिलासपुर पहुंचने पर शव को उतारकर कुली की मदद से उन्हें स्ट्रेचर से गेट नंबर एक के बाहर तक लाया. वहां पर एंबुलेंस का ड्राइवर गायब था.थोड़ी देर बाद वह आया, लेकिन बॉडी ले जाने से मना कर दिया. महिला के परिजनों के परिचितों के जरिए दूसरे एंबुलेंस का इंतजाम किया और वहां से एक घंटे बाद रवाना हो गए. उन्हें बिलासपुर से शाम वाली ट्रेन पकड़कर बुढ़ार जाना था. वहीं, दंतेवाड़ा जिले के गीदम में 11 घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंचने के कारण इलाज में देरी हुई, जिससे मरीज की मौत हो गई. इस दौरान परिजन बार-बार 108 को कॉल करते रहे. लेकिन, सुबह के बजाए एंबुलेंस रात में आई. इसके चलते मरीज की जान चली गई. इससे नाराज परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया. हाईकोर्ट ने मीडिया रिपोर्ट पर जनहित याचिका मानकर सुनवाई शुरू की है.

 

You Might Also Like


Pradhan Mantri Awas Yojana : छत्तीसगढ़ बना पीएम आवास योजना में देश में प्रथम, 7.17 लाख ग्रामीण आवास पूरे


कोरबा: लैंको पावर प्लांट के कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत, शादी की पहली सालगिरह से पहले टूटा परिवार का सपना


दो बाइकों की टक्कर, डेढ़ साल की बच्ची समेत तीन की मौत


चौहान स्टेट में खुला लिफ्ट दरवाजा, तीसरी मंजिल से गिरकर व्यक्ति की दर्दनाक मौत


Kanker Violence : कांकेर हिंसा VIDEO एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, चर्च जलाए गए, इलाके में तनाव

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

FL-10 लाइसेंस पर भूपेश कैबिनेट की मंजूरी का खुलासा, EOW चालान में जिक्र; रमन बोले- राजनीति का सबसे बड़ा क्राइम, बैज ने उठाया 3% कमीशन जांच का सवाल

Arjun Mukherjee
August 28, 2025
बेटी से अलग कर विधवा को निकाला घर से, दुर्ग में ससुराल पक्ष की बर्बरता उजागर
कोरबा में चरस तस्करी का भंडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 16.8 ग्राम चरस जब्त
12 February 2026 Horoscope : इस राशि के कारोबारियों के लिए मिला-जुला रहेगा दिन, जानिए अपना राशिफल …
कोरबा में करैत सांप ने तीन सदस्यों को डसा: बाप-बेटे की मौत, मां की हालत गंभीर; अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?