News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > हरेली की शाम मातम में बदली, उफनते नाले में बहा 3 साल का मासूम
छत्तीसगढ़

हरेली की शाम मातम में बदली, उफनते नाले में बहा 3 साल का मासूम

Last updated: July 25, 2025 12:56 pm
Arjun Mukherjee
Published: July 25, 2025
Share
SHARE

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हरेली पर्व की शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। शिव मंदिर से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की कार बारिश से उफान पर आए नाले में बह गई। कार में सवार 9 लोगों में से 8 ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली, लेकिन एक 3 वर्षीय मासूम तेज बहाव में बह गया। घटना सीपत थाना क्षेत्र के झलमला गांव स्थित तुंगन नाला की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खम्हरिया निवासी मोहनलाल साहू अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ ग्राम उच्चभट्ठी स्थित शिव शक्ति पीठ मंदिर दर्शन के लिए गए थे। दर्शन के बाद सभी लोग कार से वापस लौट रहे थे। तभी रात करीब 8 बजे के आसपास, झलमला के तुंगन नाला पर पहुंचे, जहां पुल के ऊपर लगभग 3 फीट तक पानी बह रहा था।

तेज बहाव को देखते हुए कार चालक ने सावधानी से निकलने की कोशिश की, लेकिन कार पानी में फिसलकर लगभग 60 फीट दूर बह गई। कार में 2 पुरुष, 2 महिलाएं और 5 बच्चे सवार थे। कार बहने के दौरान किसी तरह 8 लोग पानी में दरवाजा खोलकर बाहर निकल आए और तैरकर किनारे पहुंचे। लेकिन, इसी दौरान 3 वर्षीय मासूम तेजस बह गया।

मासूम की मां ने आखिरी पल तक उसका हाथ पकड़े रखा, लेकिन तेज बहाव में हाथ छूट गया और बच्चा पानी के साथ बह गया।

घटना की सूचना पर सीपत थाने के टीआई गोपाल सतपथी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रात में अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन में बाधा आई। बावजूद इसके, ग्रामीणों और पुलिस की टीम ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन बच्चे का पता नहीं चला।

You Might Also Like


Flight of the Parrot controversy: तोते पर विवाद, गाली-गलौज के बाद मारपीट, मामला दर्ज


नक्सलियों की कायराना हरकत: जवानों के वाहन को बनाया निशाना, IED ब्लास्ट में कई घायल


छत्तीसगढ़ के IPS जितेंद्र शुक्ला को NSG में अहम जिम्मेदारी, बने एसपी


बस स्टैंड पर तेज रफ्तार कार ने मचाई तबाही, “विधायक ” लिखी गाड़ी जब्त – तीन लोग गंभीर घायल


धमतरी ट्रिपल मर्डर: आलोक की बहन का दर्द – अधमरा ही छोड़ देते, मां सदमे में; नितिन-सुरेश की बेटियां रोते हुए पूछ रहीं – पापा कब लौटेंगे

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
मोबाइल-टेक

भारतीय मूल का इंजीनियर बना Elon Musk का ‘इक्का’, जानिए आखिर कौन है Akash Bobba

Arjun Mukherjee
February 4, 2025
CG NEWS : थाना के सामने जैन मंदिर में चोरी, बदमाशों ने उड़ाए 2 लाख रुपये
Message From Somnath : 1000 साल बाद भी अडिग भारत की आत्मा, पीएम मोदी का भावुक संबोधन
Chhattisgarh registry rate increase : रजिस्ट्री दर बढ़ोतरी के विरोध में छत्तीसगढ़ में हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
परिचालनिक कारणों से सारनाथ और नौतनवा एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?