News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > देश > Ganga River Accident : गंगा नदी में पलटी नाव, दो शव बरामद, पांच लोग लापता
देश

Ganga River Accident : गंगा नदी में पलटी नाव, दो शव बरामद, पांच लोग लापता

Last updated: May 28, 2026 11:05 am
Arjun Mukherjee
Published: May 28, 2026
Share
SHARE

Ganga River Accident :  पटना। बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ अनुमंडल स्थित उमानाथ गंगा घाट पर बुधवार को बड़ा नाव हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, एक छोटी नाव पर सवार होकर करीब 14 से 15 लोग सब्जी तोड़ने के लिए गंगा नदी के दियारा क्षेत्र की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज हवा और नदी में अचानक बिगड़े मौसम के कारण नाव असंतुलित होकर पलट गई।नाव पलटते ही उसमें सवार सभी लोग गंगा नदी में डूबने लगे। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने शोर मचाकर आसपास मौजूद नाविकों से मदद की गुहार लगाई।

Contents
सात लोगों को बचाया गयाप्रशासन और SDRF की टीम मौके परघाट पर जुटी लोगों की भीड़मौसम खराब होने से बढ़ी मुश्किलें

सात लोगों को बचाया गया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आसपास मौजूद नाव चालकों और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं हादसे में सात लोगों के डूबने की आशंका जताई गई।राहत अभियान के दौरान एक महिला और एक युवक का शव नदी से बरामद किया गया है, जबकि पांच अन्य लोगों की तलाश अभी भी जारी है।

CG NEWS : जमीनों के कायाकल्प से विकास को रफ्तार, सरकार ने शुरू की नई पहल

प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाना अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह, एसडीपीओ रामकृष्ण, एसडीएम गरिमा लोहिया और अंचल अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन की टीम लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।लापता लोगों की तलाश के लिए SDRF की टीम को भी बुलाया गया है। गोताखोरों की मदद से गंगा नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

घाट पर जुटी लोगों की भीड़

हादसे की खबर फैलते ही उमानाथ गंगा घाट पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे अनावश्यक भीड़ न लगाने की अपील की है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर हादसे के कारणों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

मौसम खराब होने से बढ़ी मुश्किलें

स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के समय गंगा नदी के इलाके में तेज हवा चल रही थी, जिससे नाव का संतुलन बिगड़ गया। खराब मौसम और तेज धारा के कारण राहत एवं बचाव कार्य में भी काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

फिलहाल प्रशासन की टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है।

You Might Also Like


दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच NIA को सौंपी, विजय सखारे लीड करेंगे विशेष टीम


Economic Survey 2025-26 : टैरिफ और मार्केट एक्सेस पर अटकी भारत-अमेरिका ट्रेड डील, आर्थिक सर्वेक्षण में बड़ा खुलासा


‘दिल्ली और बिहार चुनाव…’, बजट के बहाने चिदंबरम ने मोदी सरकार को घेरा


SIR Deadline : बूथ स्तर पर मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान


Pawan Singh : पवन सिंह की बढ़ीं मुश्किलें’ अंजलि राघव की शिकायत पर महिला आयोग सख्त, 2 अप्रैल को पेशी

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
खेल

WPL 2026: 2 करोड़ की ये खिलाड़ी बनी दिल्ली कैपिटल्स का सबसे बड़ा सिरदर्द, जेमिमा की रणनीति हुई फेल

Arjun Mukherjee
January 28, 2026
16 July 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को मिल सकते हैं तरक्की के मौके …
CG Crime News : दरिंदगी से दहला छत्तीसगढ़ दो जिलों में नाबालिगों से रेप, आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन शुरू
Gold and silver prices fall : सोना-चांदी के दामों में भारी गिरावट, खरीदारों की भीड़ लगी बाजारों में
जांच एजेंसियों की जीत , Anwar Dhebar के खिलाफ पुख्ता सबूतों के आधार पर जमानत निरस्त
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?