News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > Fake Income Tax Raid Dhamtari : सरकारी अफसर बनकर ठगी, धमतरी में फर्जी आईटी गिरोह पकड़ा गया
छत्तीसगढ़

Fake Income Tax Raid Dhamtari : सरकारी अफसर बनकर ठगी, धमतरी में फर्जी आईटी गिरोह पकड़ा गया

Last updated: December 16, 2025 3:32 pm
Arjun Mukherjee
Published: December 16, 2025
Share
SHARE

Fake Income Tax Raid Dhamtari : धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर छापेमारी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। यह गिरोह रत्नाबांधा रोड स्थित एक व्यापारी के घर नकली रेड डालकर घंटों तलाशी के नाम पर दहशत फैलाने के बाद फरार हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर कार्रवाई कर सभी आरोपियों को हिरासत में लिया है।

Contents
  • फर्जी इनकम टैक्स रेड का पूरा मामला
  • इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
  • कई जिलों और राज्यों में चली पुलिस कार्रवाई
  • पुलिस की अपील

BREAKING : बीजेपी संगठन में बड़ा बदलाव, नितिन नबीन को मिली राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी

फर्जी इनकम टैक्स रेड का पूरा मामला

एसपी सूरज सिंह परिहार ने प्रेस वार्ता में बताया कि प्रार्थी दिलीप राठौर, पिता स्व. बाबूलाल राठौर, उम्र 67 वर्ष, निवासी रत्नाबांधा रोड, धमतरी ने 12 दिसंबर 2025 को थाना सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार 17 नवंबर 2025 को सुबह करीब 11:30 बजे 6–7 लोग स्वयं को इनकम टैक्स विभाग का अधिकारी बताकर बिना किसी पहचान पत्र और बिना वैध तलाशी वारंट के जबरन उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने लगभग 2 से 2.30 घंटे तक घर के सभी कमरों, दराजों, अलमारियों और लॉकरों की तलाशी ली। इस दौरान पीड़ित को घर से बाहर निकलने नहीं दिया गया। जब आरोपियों को कुछ भी नहीं मिला, तो वे दो कारों में सवार होकर मौके से फरार हो गए।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 327/25 दर्ज किया गया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 204, 319(2), 331(3), 61(2) और 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

कई जिलों और राज्यों में चली पुलिस कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। सायबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। इसके बाद आरोपियों की तलाश में टीमों को नागपुर (महाराष्ट्र) के साथ-साथ दुर्ग, रायपुर, बालोद और दल्लीराजहरा (छत्तीसगढ़) भेजा गया। लगातार प्रयास और तकनीकी इनपुट के आधार पर सभी आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर धमतरी लाया गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गिरोह ने इससे पहले और किन-किन जगहों पर इस तरह की फर्जी रेड को अंजाम दिया है।

पुलिस की अपील

धमतरी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति खुद को किसी सरकारी विभाग का अधिकारी बताकर पहचान पत्र या वैध वारंट के बिना तलाशी या जांच की बात करे, तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दें।


CG NEWS: देश का नया टेक्सटाइल हब बनेगा छत्तीसगढ़ : सीएम साय सीएमएआई फैब शो 2025 में हुए शामिल


कोहरे या तेज रफ्तार का असर? ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत


Bilaasapur koching Sentar Maarapeet : बिलासपुर में शिक्षा की जगह हिंसा, पम्पलेट बांटने पर कोचिंग स्टाफ ने ट्यूटर को पीटा, वीडियो वायरल


Raipur Railway Station News : रायपुर स्टेशन पर मचा हड़कंप, ट्रेन कोच से युवक का शव मिला


Chhattisgarh Water Projects : महानदी जल विवाद में दोनों राज्यों ने दिखाया सहयोग

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Rashifal:
राशिफल

05 October Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल …

Arjun Mukherjee
October 5, 2025
Horoscope: 7 नवम्बर 2025 का राशिफल
दिल्ली में महाशिवरात्रि पर नॉन-वेज खाने पर विवाद
कोरबा में दर्दनाक हादसा: कोबरा सांप के डसने से 8 माह की गर्भवती महिला की मौत
सतनामी समाज पर विवादित टिप्पणी करने वाले कथावाचक आशुतोष चैतन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?