News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > Education Department : अभिभावकों ने सुरक्षा व्यवस्था को बताया सराहनीय कदम
Education Department
छत्तीसगढ़

Education Department : अभिभावकों ने सुरक्षा व्यवस्था को बताया सराहनीय कदम

Last updated: November 24, 2025 5:00 pm
Arjun Mukherjee
Published: November 24, 2025
Share
Education Department
SHARE

Education Department , रायपुर। प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने एक बड़ी पहल की है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा Suo Moto Writ Petition (Civil) No. 05/2025 में दिए गए स्पष्ट निर्देशों के अनुरूप तथा छत्तीसगढ़ शासन, पशुधन विकास विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर के पत्र क्रमांक E-166671 & 153108/LAW-42/1802/2025/1724 दिनांक 13.11.2025 के आधार पर राज्यभर के सभी स्कूलों में नई सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसका मुख्य उद्देश्य स्कूल परिसर तथा आसपास में बढ़ते आवारा कुत्तों के खतरे से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Contents
प्राचार्य को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपा गयास्कूलों में अवरोधक व्यवस्था अनिवार्यकुत्ते के काटने पर तत्काल कार्रवाई अनिवार्यअधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देशअभिभावकों ने स्वागत किया

Korba Highway Robbery : कर्मचारी पर जानलेवा हमला, हाईवे पर प्रितेश मिर्झा को बेरहमी से पीटा गया

प्राचार्य को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपा गया

शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब प्रत्येक स्कूल के प्राचार्य या संस्था प्रमुख को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी की यह जिम्मेदारी होगी कि यदि स्कूल परिसर या आसपास आवारा कुत्ते दिखाई देते हैं, तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, नगर निगम या नगर पंचायत के डॉग क्रैचर नोडल अधिकारी को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

स्कूलों में अवरोधक व्यवस्था अनिवार्य

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि स्कूल प्रबंधन को परिसर में कुत्तों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए आवश्यक फेंसिंग, गेट मैनेजमेंट, चेतावनी बोर्ड और अन्य अवरोधक उपाय सुनिश्चित करने होंगे। इससे न केवल बच्चों को सुरक्षा मिलेगी, बल्कि स्कूल के वातावरण में भी अनुशासन बना रहेगा।

कुत्ते के काटने पर तत्काल कार्रवाई अनिवार्य

यदि किसी बच्चे पर आवारा कुत्ते द्वारा हमला या काटने की घटना होती है, तो स्कूल प्रशासन को बच्चे को तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की जिम्मेदारी दी गई है। विभाग ने स्पष्ट कहा है कि प्राथमिक उपचार में देरी किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी। इसके साथ ही, ऐसी घटनाओं की जानकारी स्थानीय प्रशासन को देना भी आवश्यक होगा।

अधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश

शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों और विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे स्कूलों में इस व्यवस्था के अनुपालन की नियमित मॉनिटरिंग करें। आदेश की अवहेलना पर संबंधित संस्थाओं के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी।

अभिभावकों ने स्वागत किया

बढ़ती घटनाओं को देखते हुए अभिभावकों ने इस फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि कई स्कूल ऐसे इलाकों में हैं जहां आवारा कुत्तों का झुंड अक्सर दिखाई देता है। नई व्यवस्था से बच्चों की सुरक्षा और बेहतर ढंग से सुनिश्चित हो सकेग

You Might Also Like


Korba Medical College : कोरबा मेडिकल कॉलेज में डाइट टेंडर को लेकर बड़ा विवाद, GeM पोर्टल के जरिए करोड़ों के घोटाले के आरोप


ऑपरेशन साइबर शील्ड: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 59 लाख की ठगी करने वाला आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, 66 से ज्यादा केस दर्ज


Sai Cabinet Meeting : मंत्रालय में साय कैबिनेट की हाई-लेवल मीटिंग , धान सरप्लस और बस्तर के भविष्य पर अहम फैसले आज


CG BREAKING : कोरबा में दरिंदगी की इंतहा’ 7 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, इलाके में सनसनी


“धरमजयगढ़ में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, मारपीट की वारदात CCTV में कैद, एक गिरफ्तार”

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

CRPF Officer : अमिताभ बच्चन भी हुए CRPF अधिकारी की सूझबूझ से प्रभावित

Arjun Mukherjee
January 1, 2026
RBI Governor Sanjay Malhotra : आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया—कैसे सुधरेंगे बैंकिंग सेक्टर के नियम
Gariaband : गरियाबंद में रहस्यमयी मौत, निर्माणाधीन दुकान में मिला शव
PM मोदी के दौरे को लेकर CM साय ने ली हाईलेवल मीटिंग
CG NEWS : नगर निगम का बजट आज, नई योजनाओं की घोषणा का अनुमान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?