News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > CG Weather Today: कई जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका, अलर्ट जारी
Chhattisgarh Weather Update
छत्तीसगढ़

CG Weather Today: कई जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका, अलर्ट जारी

Last updated: August 5, 2026 9:50 am
Arjun Mukherjee
Published: August 5, 2026
Share
Chhattisgarh Weather Update
SHARE

CG Weather Today रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। सावन के महीने में प्रदेश में मजबूत मौसम तंत्र बनने से अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 अगस्त से अगले चार दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है।

Contents
CG Weather Today: अगले 4 दिन बढ़ेगी बारिश की गतिविधिरायपुर में उमस से राहत के आसारछत्तीसगढ़ में तीन मौसम प्रणालियां सक्रियइन इलाकों में हुई सबसे ज्यादा बारिशCG Weather Forecast: क्या रहेगा मौसम का हाल?

पिछले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के अधिकतर हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। खासकर उत्तरी छत्तीसगढ़ के इलाकों में अच्छी बारिश हुई है। हालांकि, प्रदेश में अब तक मौसमी बारिश सामान्य से करीब 7 प्रतिशत कम दर्ज की गई है।

CG Weather Today: अगले 4 दिन बढ़ेगी बारिश की गतिविधि

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले चार दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। अधिकांश जिलों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है।

मानसून की सक्रियता बढ़ने से किसानों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, भारी बारिश वाले क्षेत्रों में निचले इलाकों में जलभराव और स्थानीय नदी-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी की स्थिति बन सकती है।

रायपुर में उमस से राहत के आसार

राजधानी रायपुर में बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है। हालांकि, बारिश के बावजूद उमस से पूरी तरह राहत मिलने की संभावना कम है।

रायपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

छत्तीसगढ़ में तीन मौसम प्रणालियां सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार इस समय प्रदेश में बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका अनूपगढ़, दिल्ली, शाहजहांपुर, बस्ती, छपरा होते हुए नागालैंड तक बनी हुई है।

इसके अलावा उत्तर-पश्चिम बिहार के आसपास ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। वहीं बंगाल की खाड़ी और आंध्र प्रदेश के ऊपर भी ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

इन इलाकों में हुई सबसे ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में शंकरगढ़ में 11 सेमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कुसमी, रतनपुर, सक्ती और भोपालपट्टनम में 7-7 सेमी बारिश हुई।

वहीं सुकमा और सकोला में 6-6 सेमी, जबकि सरागांव और बीजापुर में 5-5 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

इसके अलावा पेंड्रा, भैरमगढ़, करपावंड, छाल, बरमकेला, सरिया और बम्हनीडीह में करीब 4 सेमी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश के कई अन्य इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई।

CG Weather Forecast: क्या रहेगा मौसम का हाल?

  • अगले 4 दिनों तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार।
  • अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।
  • कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
  • गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना।
  • रायपुर में बादल छाए रहने और बारिश के आसार।
  • प्रदेश में मौसमी बारिश अभी सामान्य से करीब 7% कम।

You Might Also Like


Amit Shah’ बस्तर से तय होगा भविष्य का रोडमैप, परिषद की 26वीं बैठक शुरू


CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून फिर हुआ एक्टिव, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी


Chhattisgarh Liquor Scam CBI FIR : ED के बाद CBI का डंडा , शराब घोटाले में त्रिपाठी परिवार की अवैध कमाई का होगा पूरा हिसाब


मुंबई से दुर्ग तक फैला ड्रग्स का नेटवर्क, पुलिस ने पालघर से एक आरोपी को पकड़ा।


Ambikapur Suicide Case : बीवी के अफेयर से परेशान पति ने उठाया खौफनाक कदम, सरगुजा में मचा हड़कंप

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
rasifal
राशिफल

16 July Horoscope : इस राशि के जातक व्यर्थ की चीजों पर कर सकते हैं खर्च, पार्टनर पर दें ध्यान, जानिए अपना राशिफल…

Arjun Mukherjee
July 16, 2025
एटक दीपका क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय कल्याण समिति के सदस्य सत्येंद्र कुमार मिश्रा सहित 25 कर्मचारियों ने एटक यूनियन को छोड़ इंटक यूनियन का थामा दामन
Conversion Controversy : धर्मांतरण के आरोप में हिंसा, दो परिवारों पर हमला; 16 लोग गांव से बाहर निकाले गए
भारत-अमेरिका की ऐतिहासिक साझेदारी: ‘निसार’ का सफल प्रक्षेपण
Indigo Flights : इंडिगो का ‘फ्लाइट संकट’ देशभर में 200 उड़ानें रद्द, हजारों यात्री फंसे
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?