News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > ‘सुशासन तिहार’ में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, CMO पर निलंबन की तलवार
छत्तीसगढ़

‘सुशासन तिहार’ में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, CMO पर निलंबन की तलवार

Last updated: April 13, 2025 4:21 pm
Arjun Mukherjee
Published: April 13, 2025
Share
SHARE

छत्तीसगढ़ सरकार के ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ गरियाबंद कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाया है. स्थानीय निकाय से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया गया है. इनमें तीन SDM भी शामिल हैं. जिन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई वे छुट्टी समझ कर अफसर कलेक्टर के बैठक में अनुपस्थित थे. कलेक्टर ने कहा कि आवेदनों के एन्ट्री और निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी.

Contents
फिंगेश्वर सीएमओ पर निलंबन की कार्रवाईअनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस जारीअबतक जिले में 1 लाख 45 हजार 984 आवेदन प्राप्त

फिंगेश्वर सीएमओ पर निलंबन की कार्रवाई

दरअसल, कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने सुशासन तिहार के तहत बीते दिनों क्षेत्र भ्रमण पर थे. इस दौरान फिंगेश्वर सीएमओ चंदन मानकर कार्यालय में अनुपस्थित मिले और मुख्यालय से बाहर थे. साथ ही सुशासन तिहार के समीक्षा बैठक के दौरान भी बिना अनुमति के गायब नजर आए. इस पर कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने गैर जिम्मेदार मानते हुए निलंबित करने के प्रस्ताव उच्च कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए हैं.

अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस जारी

इसी तरह आज आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने वाले 24 अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये है. इनमें राजिम के एसडीएम विशाल महाराणा, मैनपुर एसडीएम पंकज डाहिरे, देवभोग एसडीएम तुलसीदास मरकाम शामिल है. इसी प्रकार जनपद पंचायत मैनपुर के सीईओ श्वेता शर्मा, देवभोग रवि सोनवानी और नगरीय निकाय राजिम के सीएमओ मनीष कुमार गायकवाड़, कोपरा के सीएमओ श्यामलाल वर्मा, छुरा सीएमओ लालसिंग मरकाम, देवभोग संतोष स्वर्णकार भी शामिल है.

वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सारस्वत, कृषि विभाग के उप संचालक चंदन रॉय, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता एस.के. बर्मन, विद्युत विभाग के प्रभारी अधिकारी, उद्यानिकी विभाग के प्रभारी अधिकारी, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के डीएमसी के. एस नायक, जिला रोजगार अधिकारी, खनिज अधिकारी रोहित साहू, खादी ग्रामोद्योग, रेशम विभाग, क्रेडा विभाग, बैंक के जिला अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिया गया है.

अबतक जिले में 1 लाख 45 हजार 984 आवेदन प्राप्त

बता दें कि आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की बैठक हुई. सुशासन तिहार के दौरान विभागवार प्राप्त आवेदनों को व्यवस्थित रूप से संकलन एवं एन्ट्री कर संबंधित विभाग को निराकरण के लिए भेजने कहा गया. जिसके कारण संबंधित विभाग उन आवेदनों का निराकरण शीघ्रता से कर सके. उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों के एन्ट्री एवं निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी. अबतक जिले में सुशासन तिहार के दौरान 1 लाख 45 हजार 984 आवेदन प्राप्त हुए हैं.

You Might Also Like


CG Board Exam 2026 : छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा शुल्क वृद्धि वित्त समिति की मुहर के बाद आदेश जारी, निजी और नियमित दोनों तरह के छात्रों पर पड़ेगा असर


Janjgir River Incident : नदी में नहाने गए बच्चे लापता, SDRF–DDRF की टीमों ने संभाला मोर्चा


कोरबा: अवैध पार्किंग पर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, 72 वाहन चालकों से वसूले गए 21,600 रुपए


Police Action : नशे की रफ्तार पर ब्रेक जिले के प्रमुख चौराहों पर पुलिस की घेराबंदी, 27 शराबी चालक धराए


“BREAKING: शराब घोटाले में बड़ा मोड़, आरोपी विजय भाटिया 29 जून तक न्यायिक रिमांड पर”

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News

CG NEWS : तहसीलदार पति के साथ रहने की जिद पर अड़ी रेनु, अन्न-जल त्यागकर दी आत्मदाह की धमकी, 48 घंटे का अल्टीमेटम — वायरल हुआ वीडियो संदेश

Arjun Mukherjee
June 21, 2025
Hans Vahini Vidya Mandir controversy : सूरजपुर में मासूम पर तालिबानी सजा, अभिभावकों में भारी आक्रोश
भाजपा का बड़ा दांव’ Bharatiya Janata Party ने विजय शर्मा को सौंपी बंगाल मिशन की अहम कमान
Aaj Ka Rashifal 16 February 2025: आज फाल्गुन संकष्टी चतुर्थी के दिन इन राशियों पर बप्पा की कृपा, दूर होंगे जीवन के सभी संकट, यहां पढ़ें राशिफल
Bilaspur liquor party viral video : बिलासपुर में पुलिस कर्मियों का अनुशासन सवालों में, वीडियो हुआ वायरल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?