News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > कोल इंडिया का पहला खान बचाव दिवस एसईसीएल में आयोजित, महान खान बचाव नायक जसवंत सिंह गिल को दी गई श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़

कोल इंडिया का पहला खान बचाव दिवस एसईसीएल में आयोजित, महान खान बचाव नायक जसवंत सिंह गिल को दी गई श्रद्धांजलि

Last updated: November 18, 2026 10:55 am
Arjun Mukherjee
Published: November 18, 2026
Share
SHARE

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के हसदेव क्षेत्र अंतर्गत मनेन्द्रगढ़ स्थित खान बचाव केंद्र में 16 नवंबर 2026 को कोल इंडिया लिमिटेड के प्रथम खान बचाव दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महान खान बचाव नायक स्व. श्री जसवंत सिंह गिल के अदम्य साहस को नमन करते हुए खान बचाव कार्यों में योगदान देने वाले कर्मियों के समर्पण एवं सेवाओं को सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि 16 नवंबर 1989 को पश्चिम बंगाल के रानीगंज स्थित महावीर कोलियरी में जलभराव के कारण भूमिगत खदान में फंसे 65 खनिकों को स्व. श्री जसवंत सिंह गिल ने विशेष रूप से तैयार इस्पात के कैप्सूल की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाला था। उनके इस ऐतिहासिक बचाव अभियान पर हिंदी फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ भी बनाई गई है। इसी साहसिक विरासत की स्मृति में कोल इंडिया द्वारा खान बचाव दिवस की शुरुआत की गई है।

कार्यक्रम में एसईसीएल के निदेशक (तकनीकी-संचालन) श्री रमेश चंद्र महापात्र एवं कोल इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक (सुरक्षा एवं बचाव) श्री सी. पी. गर्ग की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर स्व. श्री जसवंत सिंह गिल के पुत्र श्री सरप्रीत सिंह को उनके पिता के अतुलनीय योगदान के सम्मान में विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही एसईसीएल के पूर्व अधीक्षक (बचाव) श्री पी. के. मित्रा को भी खान बचाव सेवाओं में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मनेन्द्रगढ़ स्थित खान बचाव केंद्र में कोल इंडिया एवं बचाव दल के ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके पश्चात अतिथियों ने बचाव उपकरणों एवं सुविधाओं का निरीक्षण किया।

मुख्य समारोह में स्व. श्री जसवंत सिंह गिल को पुष्पांजलि अर्पित की गई। निदेशक (तकनीकी-संचालन) श्री रमेश चंद्र महापात्र ने उपस्थित कर्मियों को बचाव शपथ दिलाई। इस दौरान कर्तव्य निर्वहन में प्राण न्योछावर करने वाले खनिकों एवं बचाव कर्मियों की स्मृति में मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

समारोह में जोहली गांव बचाव अभियान, कोतमा भवन दुर्घटना, अंजन हिल भूमिगत खदान एवं शक्ति बोरहोल सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बचाव अभियानों पर आधारित लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही श्री मनोज बिश्नोई, महाप्रबंधक, हसदेव क्षेत्र, श्री प्रकाश राय, महाप्रबंधक, सुरक्षा एवं बचाव एवं श्री बी. शिव कुमार, महाप्रबंधक (खनन), एसईसीएल मुख्यालय ने अपने अनुभव साझा करते हुए खान बचाव की चुनौतियों, आधुनिक तकनीकों एवं आपातकालीन तैयारियों पर प्रकाश डाला।

श्री रमेश चंद्र महापात्र ने अपने संबोधन में खान बचाव दलों के साहस, समर्पण और तत्परता की सराहना करते हुए खदानों में सुरक्षा व्यवस्था एवं आपातकालीन बचाव क्षमताओं को निरंतर सुदृढ़ करने पर बल दिया।

कोल इंडिया का यह प्रथम खान बचाव दिवस उन साहसी बचाव कर्मियों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक बना, जो दूसरों का जीवन बचाने के लिए स्वयं जोखिम उठाते हैं।

You Might Also Like


Neeteesh Kumaar Shapath : दो डिप्टी CM के साथ नीतीश की टीम तैयार, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा लेंगे शपथ


Chaitanya Baghel : शराब घोटाला मामला चैतन्य बघेल की जमानत मंजूर, 168 दिनों बाद जेल से आएंगे बाहर


प्रदेश के कई जिलों में बारिश, उमस से मिली आंशिक राहत


Korba ACB Trap : प्रधान पाठक की शिकायत पर रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार


CG B.Ed-D.El.Ed Admission 2026 : शिक्षक बनने का मौका’ छत्तीसगढ़ में B.Ed-D.El.Ed काउंसलिंग शुरू, 12 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन की सुविधा

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

कोरबा में दूसरे दिन भी गरजा बुलडोजर: भाजपा नेता पर हमले के आरोपी रज्जाक अली का कथित अवैध मकान-दुकान पूरी तरह जमींदोज

Arjun Mukherjee
June 29, 2026
राजधानी में देह व्यापार का खुलासा, दो होटलों में चल रहा था गंदा खेल, 6 गिरफ्तार
एसईसीएल मुख्यालय के 5 कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गयी
मां की फरियाद पर रिश्वत की मांग: एएसआई पर 20 हजार रुपये लेने का गंभीर आरोप
चीनी राष्ट्रपति के सीक्रेट लेटर ने पलट दिया गेम… ट्रंप के टैरिफ बम के बीच सुधरने लगे भारत-चीन के संबंध
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?