News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > Korba ACB Trap : प्रधान पाठक की शिकायत पर रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

Korba ACB Trap : प्रधान पाठक की शिकायत पर रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार

Last updated: May 29, 2026 5:34 pm
Arjun Mukherjee
Published: May 29, 2026
Share
SHARE

कोरबा। Korba जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए पोड़ी उपरोड़ा खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ एक बाबू को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बाबू प्रधान पाठक से जीपीएफ पासबुक में कटौती राशि की एंट्री करने के एवज में रिश्वत मांग रहा था।

जानकारी के अनुसार प्राथमिक शाला रोगदा, विकासखंड करतला में पदस्थ प्रधान पाठक अमृत लाल बघेल ने Anti Corruption Bureau में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि वे मई 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले हैं और पूर्व में पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र में पदस्थ थे। उस दौरान की जीपीएफ कटौती राशि की एंट्री कराने के लिए उन्होंने अपनी पासबुक पोड़ी उपरोड़ा खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ बाबू प्रदीप मिश्रा के पास जमा की थी।

आरोप है कि जीपीएफ पासबुक में एंट्री करने के बदले बाबू प्रदीप मिश्रा ने 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहते थे, इसलिए उन्होंने एसीबी से संपर्क कर आरोपी को रंगे हाथ पकड़वाने की मांग की।

शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी बिलासपुर टीम ने ट्रैप की योजना तैयार की। शुक्रवार 29 मई 2026 को आरोपी ने शिकायतकर्ता को ग्राम तुमान स्थित जन समस्या निवारण शिविर के पास रकम लेकर बुलाया। तय योजना के अनुसार शिकायतकर्ता मिडिल स्कूल तुमान परिसर पहुंचा। जैसे ही आरोपी प्रदीप मिश्रा ने रिश्वत की राशि लेकर अपनी जेब में रखी, पहले से तैनात एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

एसीबी ने आरोपी के कब्जे से 40 हजार रुपये की रिश्वत राशि बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

एसीबी अधिकारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले शासकीय कर्मचारियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो उसकी जानकारी तत्काल एसीबी को दें, ताकि ऐसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

You Might Also Like


CG Crime News : मामले की गंभीरता देखते हुए IG संजीव शुक्ला खुद क्राइम सीन के लिए रवाना


Bastar में अनोखी शादी’ एक दूल्हा, दो दुल्हनें और एक ही मंडप में सात फेरे


Road Accident : सड़क पर खड़े वाहन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, व्यवसायी की मौत


Raipur political debate : चौपाटी हटाने की कार्यवाही ने बढ़ाया तनाव, बीजेपी–कांग्रेस के नेताओं में तीखी नोकझोंक


CG Crime : हैवानियत की हद! घर में घुसकर मां-बेटी से मारपीट, जहर पिलाने की कोशिश—3 FIR दर्ज

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

Naxalite surrender: आत्मसमर्पण की राह पर नक्सली, 70 लाख के इनामी ने टेका हथियार

Arjun Mukherjee
October 8, 2025
Ghaziabad :अगवा करने की कोशिश का विरोध किया तो झोंकी आंखों में मिर्च पाउडर
भारतवंशी कारोबारी पर 425 करोड़ की कथित धोखाधड़ी का आरोप, CIA एजेंट बनकर इंडोनेशियाई राष्ट्रपति का जीता भरोसा
दिल्ली में महाशिवरात्रि पर नॉन-वेज खाने पर विवाद
छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में बढ़ेगा पारा, आज बिजली गिरने और हल्की बारिश की संभावना, जानें मौसम का हाल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?