News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > सीएम साय ने शहीद दिनेश मिरानिया की अर्थी को दिया कंधा, परिजनों से मिलकर जताया शोक
छत्तीसगढ़

सीएम साय ने शहीद दिनेश मिरानिया की अर्थी को दिया कंधा, परिजनों से मिलकर जताया शोक

Last updated: April 24, 2025 12:56 pm
Arjun Mukherjee
Published: April 24, 2025
Share
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दो दिनों का मुंबई दौरा बीच में छोड़कर आज सुबह रायपुर पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के दिनेश मिरानिया की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए अपना मुंबई दौरा रद्द किया है। सीएम साय आज जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में दिवंगत प्रदेश के कारोबारी दिनेश मिरानिया के अंतिम संस्कार में शामिल होकर पार्थिव शरीर को कंधा दिया। उन्होंने स्वर्गीय दिनेश मिरानिया के पार्थिव देह पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

परिजनों को सरकार की ओर से सहायता का भरोसा

साय ने शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। सीएम ने स्वर्गीय मिरानिया के पावन स्मृतियों को सहेजने और चिर स्थायी बनाने लिए किसी सड़क या चौक को उनके नाम पर करने की बात कही।

नेशनल हेराल्ड मामला गरमाया: BJP ने कहा- कानूनी जवाब दें, कांग्रेस बोली- सियासी साजिश

सीएम साय ने कहा कि आतंकवादियों की इस कायराना हरकत ने देश की आत्मा पर चोट किया है। पूरे प्रदेश के लिए भी यह दुख और पीड़ा का क्षण है। घिनौनी आतंकवादी घटना में प्रदेश ने अपना एक बेटा खो दिया है। उन्होंने कहा कि धारा 370 हटने से जम्मू कश्मीर में शांति स्थापित हुई, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिला और घाटी के विकास को गति मिली थी। आतंकवादियों ने पर्यटकों के जरिए कश्मीर और देश को अस्थिर करने की कोशिश की है। पूरा देश एकजुटता के साथ इस अमानवीय कृत्य का बदला लेगा। पाकिस्तान के शह पर हुई इस हमले का अंजाम उसे भुगताना पड़ेगा।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, विधायक किरण देव, विधायक राजेश मूणत और नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री साय कल 23 अप्रैल को मुंबई में निवेशकों को छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति और निवेश आकर्षित करने मुंबई गए थे। उनका आज 24 अप्रैल को भी निवेशकों के साथ बैठक और मुलाकात का कार्यक्रम था। इसी दौरान कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के व्यावसायी दिनेश मिरानिया की आज अंत्येष्टि की सूचना पर वापस रायपुर आ गए।

You Might Also Like


CG NEWS : धर्मांतरण व मानव तस्करी के शक में गिरफ्तार ननों को हाई कोर्ट से मिली जमानत


CG NEWS : आदिवासी किसान विवाद ने पकड़ा तूल, सोशल मीडिया पर बढ़ा बवाल, गिरफ्तारी की मांग तेज


कुसमुंडा क्षेत्र के आवासीय कालोनियों में जल आपूर्ति ठप


CG BREAKING: छत्तीसगढ़ी फिल्म एक्ट्रेस ज्योत्सना से ट्रेन में लूट की कोशिश, चेहरे पर हमला कर नकाबपोश लुटेरा फरार — एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो


Chhattisgarh Wildlife Crime News : 9 शेकरू का शिकार और फिर रील , युवक की करतूत देख दंग रह गया वन विभाग, ऐसे हुई गिरफ्तारी

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
CG Breaking News
छत्तीसगढ़

CG Breaking News : आधी रात मैगी बनाना पड़ा महंगा सरकंडा में पति की हैवानियत, पीड़ित पत्नी ने कोरबा में दर्ज कराई FIR

Arjun Mukherjee
February 11, 2026
“आंवला-जिंजर सूप से सर्दी और जुकाम का मुकाबला करें, जानिए कैसे!”
मोदी का निशाना – कांग्रेस ने सिर्फ वोटबैंक के लिए किया मुसलमानों का इस्तेमाल
छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई: आबकारी और DMF घोटाले पर ACB-EOW की 20 ठिकानों पर एक साथ दबिश
पिता ने की चोरी की शिकायत, जांच में निकला बेटा ही गुनहगार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?