News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > बच्चों को मिल रही श्रीमद्भगवद्गीता की शिक्षा
छत्तीसगढ़

बच्चों को मिल रही श्रीमद्भगवद्गीता की शिक्षा

Last updated: July 24, 2025 12:40 pm
Arjun Mukherjee
Published: July 24, 2025
Share
SHARE

रायपुर, छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर के मोवा इलाके में बच्चों को भगवद्गीता की शिक्षा देकर उन्हें संस्कार और अध्यात्म से जोड़ने का एक अनोखा प्रयास किया जा रहा है। ‘गीता परिवार छत्तीसगढ़’ द्वारा संचालित ‘लर्न गीता’ कार्यक्रम में 5 से 13 वर्ष तक के बच्चे नियमित रूप से गीता के श्लोक सीख रहे हैं।

Contents
  • एक साल में 85 से अधिक श्लोक याद
  • अनाथालयों और कॉलोनियों में भी चल रही कक्षाएं
  • योग, ध्यान और कहानी सत्र भी
  • पांच स्तर की परीक्षाएं भी

इस केंद्र की सबसे खास बात यह है कि कक्षा तीसरी में पढ़ने वाली 7 वर्षीय श्रीनिधि को श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 15 का श्लोक 5 कंठस्थ याद है –
“निर्मानमोहा जितसङ्गदोषा अध्यात्मनित्या विनिवृत्तकामाः।”
इस श्लोक का अर्थ है – “जो अहंकार और मोह से रहित हैं, जिन्होंने आसक्ति पर विजय प्राप्त कर ली है और निरंतर आत्मा में स्थित रहते हैं, वे ही अविनाशी पद को प्राप्त करते हैं।”

एक साल में 85 से अधिक श्लोक याद

इस केंद्र में पढ़ने वाले बच्चे एक वर्ष में श्रीमद्भगवद्गीता के 12वें, 15वें और 16वें अध्यायों के 85 से अधिक श्लोक कंठस्थ कर चुके हैं। इनका लक्ष्य पूरे 18 अध्यायों के 700 श्लोक याद करना है। यहां केवल पाठ नहीं, बल्कि श्लोकों को जीवन में आत्मसात करने पर भी जोर दिया जाता है।

अनाथालयों और कॉलोनियों में भी चल रही कक्षाएं

65 वर्षीय संगीता पांडेय इस अभियान का नेतृत्व कर रही हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्य एक साल पहले एक बच्चे से शुरू हुआ था, अब मोवा में 22 बच्चे इससे जुड़ चुके हैं। इसके साथ ही गुढ़ियारी स्कूल, डागा कॉलेज के अनाथालय, और अशोका हाइट्स सोसायटी में भी नियमित कक्षाएं चल रही हैं।

योग, ध्यान और कहानी सत्र भी

प्रत्येक बुधवार को बच्चों को योग और ध्यान की शिक्षा दी जाती है, जबकि शुक्रवार को उन्हें महापुरुषों और अध्यात्म से जुड़ी कहानियां सुनाई जाती हैं। डॉक्टर, इंजीनियर और व्यावसायिक परिवारों के बच्चे भी इस पहल से जुड़कर लाभ ले रहे हैं।

पांच स्तर की परीक्षाएं भी

‘लर्न गीता’ कार्यक्रम में बच्चों को गीता गुंजन, गीता जिज्ञासु, गीता पाठक, गीता पथिक और गीता व्रती जैसे पांच स्तरों की परीक्षा देनी होती है। ‘गीता पथिक’ स्तर पर शंकराचार्य के समक्ष परीक्षा देकर श्लोक का पाठ किया जाता है।


ई-केवाईसी नहीं कराया तो राशन कार्ड होगा ब्लैकलिस्ट, अंतिम चेतावनी जारी


CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में IPS अधिकारियों की बड़ी पदोन्नति, गृह विभाग ने जारी किया आदेश


राजस्व मंत्री के भतीजे पर पेट्रोल पंप में मारपीट का आरोप


मुठभेड़ का छठा दिन: नक्सलियों के IED हमले में सुरक्षाबल का जवान घायल


छत्तीसगढ़ में पहली बार 30 बांग्लादेशी नागरिकों को किया गया डिपोर्ट, रायपुर से शुरू हुई ऐतिहासिक कार्रवाई

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News

कटघोरा वनमंडल में बढ़ा हाथियों का खतरा, गांव में अलर्ट जारी

Arjun Mukherjee
December 18, 2025
जम्मू-कश्मीर: एनकाउंटर के बाद मिला पाक निर्मित असलहा, 3 जैश आतंकी मारे गए
सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई : नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी मात्रा में विस्फोटक-हथियार बरामद
HIV Positive Mother: मुख्य सचिव से कोर्ट ने पूछा, क्या मरीजों की गोपनीयता ऐसे ही टूटेगी?
मां कौशल्या धाम: श्रीराम की मातृभूमि को मिला नया गौरव
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?