News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > Chhattisgarh Assembly Winter Session : विधानसभा के पहले दिन खाली रही विपक्ष की सीटें, विजन 2047 पर सिर्फ बीजेपी की चर्चा
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Assembly Winter Session : विधानसभा के पहले दिन खाली रही विपक्ष की सीटें, विजन 2047 पर सिर्फ बीजेपी की चर्चा

Last updated: December 14, 2025 2:20 pm
Arjun Mukherjee
Published: December 14, 2025
Share
SHARE

Chhattisgarh Assembly Winter Session : रायपुर | 14 दिसंबर 2025| छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र रविवार से शुरू हो गया है। यह सत्र 14 दिसंबर से 17 दिसंबर 2025 तक चार दिनों तक चलेगा। सत्र का आयोजन नवा रायपुर स्थित नए विधानसभा भवन में किया जा रहा है और यह पूरी तरह पेपरलेस रहेगा।

Contents
  • पहले दिन सदन से नदारद रहे कांग्रेस विधायक
  • वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रखा विजन 2047
  • विपक्ष पर साधा निशाना
  • 2047 तक GDP में बड़ा लक्ष्य
  • सत्र में गूंजेंगे अहम मुद्दे

कोरबा तिहरा हत्याकांड का खुलासा: तंत्र-मंत्र से 5 लाख को 2.5 करोड़ बनाने का झांसा देकर की गई हत्या

पहले दिन सदन से नदारद रहे कांग्रेस विधायक

शीतकालीन सत्र के पहले दिन विधानसभा में एक भी कांग्रेस विधायक मौजूद नहीं रहा। कांग्रेस विधायकों ने सत्र के पहले दिन का बहिष्कार किया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही में केवल बीजेपी विधायक शामिल हुए। पहले दिन प्रश्नकाल नहीं रखा गया, बल्कि सदन में सीधे छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर चर्चा की गई।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रखा विजन 2047

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में छत्तीसगढ़ अंजोरा विजन डॉक्यूमेंट 2047 प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि इस विजन डॉक्यूमेंट में राज्य के लघु, मध्य और दीर्घकालीन विकास लक्ष्यों को स्पष्ट रूप से तय किया गया है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में निर्मित एल्युमिनियम का उपयोग चंद्रयान, मंगलयान, तेजस फाइटर जेट और विभिन्न रॉकेट्स में किया जा रहा है। साथ ही प्रदेश में बनी रेल पटरियां आज देशभर में बिछाई जा रही हैं, जो राज्य की औद्योगिक क्षमता को दर्शाता है।

विपक्ष पर साधा निशाना

विजन 2047 पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन कांग्रेस विधायकों का सदन से गायब रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता कांग्रेस के ऐसे रवैये को समझ रही है और बार-बार उसे दरकिनार कर रही है।

2047 तक GDP में बड़ा लक्ष्य

वित्त मंत्री ने बताया कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ की GDP लगभग 5.67 लाख करोड़ रुपये है, जिसे वर्ष 2047 तक 74 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यूपीए शासन के दौरान देश की अर्थव्यवस्था 10वें स्थान पर थी, जबकि अब भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।

सत्र में गूंजेंगे अहम मुद्दे

शीतकालीन सत्र के दौरान आने वाले दिनों में सदन में कानून व्यवस्था, धान खरीदी, जमीन की दरें, बिजली, बिजली बिल, महंगाई और लॉ एंड ऑर्डर जैसे मुद्दों पर तीखी बहस होने की संभावना है। विपक्ष ने इन विषयों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।


Chhattisgarh Bar License : कम होगी बार लाइसेंस की फीस, सरकार ने आबकारी नियमों में किया संशोधन


Breaking News : चंडीगढ़ में सनसनी: IAS पत्नी विदेश दौरे पर थीं, ADGP वाई पूरन कुमार ने आवास के बेसमेंट में खुद को उड़ाया।


Bijapur IED Blast : माओवादियों के प्रेशर IED से दहशत, कोरचोली में किशोर घायल


छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: कई अधिकारियों के तबादले, लिस्ट जारी


अमित शाह का विपक्ष पर वार, बोले- जेल से भी सरकार चलाना चाहते; 130वां संविधान संशोधन पास होने का भरोसा

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

दोस्त के कहने पर चाकू लहराते बना वीडियो, अब फरार, पुलिस ने तेज की जांच

Arjun Mukherjee
March 24, 2025
कटघोरा-छुरी मार्ग पर मौत से जंग: भीषण हादसे में ट्रेलर चालक केबिन में फंसा, गैस कटर से चला रेस्क्यू ऑपरेशन
KORBA NEWS: चलते ट्रैक्टर से गिरे ग्रामीण की दर्दनाक मौत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की यात्रा से पहले सुरक्षा बढ़ी, कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट
कार बनी आग का गोला, नया रायपुर हादसे में युवक की जलकर मौत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?