News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > कोरबा तिहरा हत्याकांड का खुलासा: तंत्र-मंत्र से 5 लाख को 2.5 करोड़ बनाने का झांसा देकर की गई हत्या
छत्तीसगढ़

कोरबा तिहरा हत्याकांड का खुलासा: तंत्र-मंत्र से 5 लाख को 2.5 करोड़ बनाने का झांसा देकर की गई हत्या

Last updated: December 13, 2025 5:15 pm
Arjun Mukherjee
Published: December 13, 2025
Share
SHARE

कोरबा। थाना उरगा क्षेत्र में सामने आए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। तंत्र-मंत्र के जरिए 5 लाख रुपये को 2 करोड़ 50 लाख रुपये करने का झांसा देकर तीन लोगों की हत्या की गई थी। मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री विमल पाठक के मार्गदर्शन में गठित विशेष जांच टीम ने इस जघन्य अपराध का पर्दाफाश किया।

फार्म हाउस में मिली थी तीनों की लाशें
दिनांक 11 दिसंबर 2025 को थाना उरगा अंतर्गत ग्राम कुदरी स्थित एक फार्म हाउस में तीन व्यक्तियों की संदिग्ध मृत्यु की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विशेष जांच टीम द्वारा घटनास्थल निरीक्षण, शव पंचनामा, साक्ष्य संकलन एवं गवाहों से पूछताछ की गई।

तंत्र-मंत्र के बहाने रची गई साजिश
जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी तांत्रिक आशीष दास ने तंत्र-मंत्र से रुपये कई गुना बढ़ाने का लालच देकर मृतक नितेश रात्रे, असरफ मेमन और सुरेश साहू को फार्म हाउस बुलाया था। 10 दिसंबर की रात आरोपी अपने साथ नायलॉन रस्सी और तंत्र-मंत्र की सामग्री लेकर पहुंचा। योजना के तहत एक-एक कर तीनों को कमरे में बुलाया गया और बाहर खड़े सह-आरोपियों ने नायलॉन रस्सी से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी।

पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि
तीनों को बाद में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण नायलॉन रस्सी से गला घोंटने से दम घुटना (Asphyxia due to ligature strangulation) तथा मृत्यु की प्रकृति हत्या (Homicidal) पाई गई।

06 आरोपी गिरफ्तार, सामग्री जब्त
थाना उरगा में अपराध क्रमांक 544/2025 धारा 103(1), 61(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से नायलॉन रस्सी, तंत्र-मंत्र सामग्री, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल, स्कूटी, इनोवा कार एवं 5 लाख रुपये नगद सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है।

गिरफ्तार आरोपी:
आशीष दास, राजेन्द्र जोगी, केशव सूर्यवंशी, अश्वनी कुर्रे, संजय साहू उर्फ लव कुमार साहू एवं भागवत प्रसाद।

पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।

You Might Also Like


Election Commission : 272 दिग्गजों का खुला पत्र कांग्रेस पर चुनाव आयोग को बदनाम करने का आरोप


कोरबा: महाशिवरात्रि पर घर में निकला जहरीला नाग, लोगों ने माना शुभ संकेत


CG NEWS : जशपुर में ‘मन की बात’ में शामिल हुए CM साय, कांसाबेल में सुना पीएम का संबोधन


CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून का कहर, बिलासपुर के बाद कुसमी में 28 सेमी बारिश, अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट


CG Teacher Recruitment 2026 : सरकारी शिक्षक बनने का शानदार मौका, छत्तीसगढ़ में 1654 पद खाली’ ऐसे करें आवेदन

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

CG Ration Card Update : राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, दस्तावेज अपलोड कर घर से करें पूरी प्रक्रिया

Arjun Mukherjee
July 20, 2026
Chhattisgarh Holiday : छत्तीसगढ़ में छुट्टियों की खुशखबरी’ लगातार 3 दिन का ब्रेक, जानिए कब-कब रहेंगे संस्थान बंद
Chhattisgarh Crime News : बड़ी कामयाबी , सट्टा किंग बाबू खेमानी का ‘गेम ओवर’, पुलिस ने दी दबिश
कोरबा में बरसे बाबा बागेश्वर’ बोले— “हालेलुया वालों की ठठरी मारी जाएगी”, खुद को बताया छत्तीसगढ़ का भांचा
मधुमक्खियों ने बरपाया कहर: मंदिर दर्शन के दौरान बच्चों समेत दर्जनों घायल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?