News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > CG NEWS : निर्माणाधीन आंगनबाड़ी का छज्जा गिरने से छात्र की मौत, प्रधान पाठक निलंबित; स्कूल में पसरा मातम
छत्तीसगढ़

CG NEWS : निर्माणाधीन आंगनबाड़ी का छज्जा गिरने से छात्र की मौत, प्रधान पाठक निलंबित; स्कूल में पसरा मातम

Last updated: January 9, 2026 2:35 pm
Arjun Mukherjee
Published: January 9, 2026
Share
SHARE

CG NEWS  : बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ स्कूल परिसर के पीछे बन रहे एक निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का छज्जा गिरने से छठवीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई। इस मामले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कूल की प्रधान पाठक (Headmistress) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Contents
मध्याह्न भोजन के बाद हुआ हादसाअस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दमप्रधान पाठक पर गिरी गाज, निलंबन आदेश जारी

मध्याह्न भोजन के बाद हुआ हादसा

घटना शारदापुर गांव के खुटहन पारा स्थित शासकीय माध्यमिक स्कूल की है। मृतक छात्र आलोक कुमार (पिता रमेश देवांगन) कक्षा 6वीं में पढ़ता था। 8 जनवरी को आलोक हमेशा की तरह स्कूल गया था। दोपहर में मध्याह्न भोजन (Mid-day Meal) करने के बाद वह बाथरूम जाने के लिए स्कूल परिसर के पीछे बन रहे निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के पास चला गया। इसी दौरान अचानक भवन का छज्जा भरभरा कर गिर गया, जिसके मलबे में आलोक बुरी तरह दब गया।

अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

मलबे के नीचे छात्र को दबा देख स्कूल के शिक्षक और अन्य छात्र मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में उसे मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक वह खून से लथपथ हो चुका था। शिक्षकों ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रधान पाठक पर गिरी गाज, निलंबन आदेश जारी

ग्रामीणों और परिजनों ने इस हादसे के लिए स्कूल प्रशासन और शिक्षकों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि शिक्षक बच्चों पर नजर रखते, तो छात्र उस खतरनाक निर्माणाधीन भवन की ओर नहीं जाता।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा विभाग ने जांच के बाद प्रधान पाठक ममता गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:

  • लापरवाही का आरोप: आदेश में स्पष्ट किया गया है कि मध्याह्न भोजन के दौरान छात्रों पर सतर्कतापूर्ण निगरानी नहीं रखी गई, जिसके कारण छात्र निर्माणाधीन भवन की ओर चला गया।
  • कर्तव्य में उदासीनता: प्रधान पाठक द्वारा अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही और उदासीनता बरतने का आरोप प्रथम दृष्टया सही पाया गया है।
  • नियमों का उल्लंघन: यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 03 का उल्लंघन माना गया है।
  • मुख्यालय परिवर्तन: निलंबन की अवधि में ममता गुप्ता का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, रामचंद्रपुर नियत किया गया है।

You Might Also Like


CG NEWS : अमित शाह करेंगे नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी का भूमिपूजन


कोरबा समेत चार शहरों में जल्द दौड़ेंगी 240 ई-बसें, प्रदूषण मुक्त परिवहन को मिलेगा बढ़ावा


तिहरा हत्याकांड: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2 की उम्रकैद बरकरार, 3 आरोपी बरी


योगी आदित्यनाथ का विवादित बयान, बोले- “राहुल जैसे नमूने रहने चाहिए”


Murder Revealed: कैलाश सारथी की हत्या के आरोप में दो दोस्तों की गिरफ्तारी

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Market Dispute News : बैग चोरी का शक और सरेराह बवाल , महिलाओं ने बाजार में दिखाया रौद्र रूप, दंग रह गए लोग

Arjun Mukherjee
March 24, 2026
China Warning to US : अमेरिका-चीन तनाव ‘ताइवान हमारा है’, बीजिंग ने वाशिंगटन को अपनी हद में रहने की दी नसीहत
CG Crime News : कोरबा गैंगरेप केस डायल 112 वाहन चालक पर गंभीर आरोप, पुलिस में हड़कंप
कोरबा में पड़ोसियों की पिटाई से युवक की मौत, पहले भी था हत्या का आरोपी
Mamta Felt Embarrassed : रोने से नाराज मां ने 3 माह के मासूम को जमीन पर पटका, मौके पर ही दर्दनाक मौत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?