News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > CG Police Bharti 2025: ‘भर्ती पूरी तरह पारदर्शी’, बोले गृहमंत्री विजय शर्मा
छत्तीसगढ़

CG Police Bharti 2025: ‘भर्ती पूरी तरह पारदर्शी’, बोले गृहमंत्री विजय शर्मा

Last updated: December 21, 2025 2:41 pm
Arjun Mukherjee
Published: December 21, 2025
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में अभ्यर्थी सीधे गृहमंत्री विजय शर्मा के बंगले पहुंच गए। अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए अपनी मांगें रखीं। इस दौरान गृहमंत्री खुद बंगले के बाहर आए और अभ्यर्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।

Contents
गृहमंत्री बोले— भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शीएक अभ्यर्थी का कई जिलों में चयन, ऐसे होगा समाधानशिकायत निवारण के लिए खुला मंच, ADG सुनेंगे अभ्यर्थियों की बात5,967 पदों के लिए आए थे करीब 7 लाख आवेदन

अभ्यर्थियों ने बंगले के बाहर बैठकर प्रदर्शन किया और सभी साथियों के पहुंचने के बाद ही अंदर जाकर चर्चा करने की बात कही। गृहमंत्री ने पहले उन्हें अंदर बुलाकर बातचीत करने की समझाइश दी, लेकिन अभ्यर्थियों के आग्रह पर कुछ देर बाद सभी के आने पर चर्चा शुरू हुई, जो खबर लिखे जाने तक जारी थी।

गृहमंत्री बोले— भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी

इससे पहले विधानसभा भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और विश्वसनीय तरीके से संपन्न की गई है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की मांग पर सभी उम्मीदवारों के प्राप्तांक सार्वजनिक कर दिए गए हैं।

अब कोई भी अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट पर जाकर किसी भी जिले के उम्मीदवार के अंक देख सकता है। इसके लिए QR कोड भी जारी किए गए हैं, जिससे सीधे रिजल्ट पोर्टल तक पहुंचा जा सकता है।

एक अभ्यर्थी का कई जिलों में चयन, ऐसे होगा समाधान

एक ही अभ्यर्थी के कई जिलों में चयन को लेकर उठ रहे सवालों पर गृहमंत्री ने स्थिति साफ की। उन्होंने बताया कि खुली प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी जिले से शारीरिक परीक्षा देने की अनुमति दी गई थी। कई अभ्यर्थियों ने एक से अधिक जिलों में शारीरिक परीक्षा दी और सफल हुए।

हालांकि लिखित परीक्षा केवल एक बार ली गई, लेकिन जिन-जिन जिलों में अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में सफल रहे, वहां लिखित परीक्षा के अंक जोड़े गए। गृहमंत्री ने स्पष्ट किया कि अंतिम चयन केवल एक ही जिले में होगा, जबकि अन्य जिलों में वेटिंग लिस्ट से मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा।

शिकायत निवारण के लिए खुला मंच, ADG सुनेंगे अभ्यर्थियों की बात

भर्ती से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए पुलिस विभाग ने खुला मंच उपलब्ध कराया है। एडीजी एसआरपी एसपी कल्लूरी ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी की शिकायत है, वे 19 और 20 दिसंबर 2025 को पुलिस मुख्यालय रायपुर में सबूतों के साथ उनसे सीधे मिल सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इससे पहले 12 से 14 दिसंबर तक सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों ने अपने-अपने कार्यालयों में अभ्यर्थियों की शिकायतें सुनी थीं।

5,967 पदों के लिए आए थे करीब 7 लाख आवेदन

एडीजी कल्लूरी ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती में कुल 5,967 पदों के लिए लगभग 7 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे। भर्ती परीक्षा का परिणाम 9 दिसंबर को जारी किया गया। अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण संदेह और सवाल उठना स्वाभाविक है, इसी को ध्यान में रखते हुए विशेष शिकायत निवारण व्यवस्था बनाई गई है।

You Might Also Like


एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र मे अन्य यूनियन को छोड़कर 40 कामगारों ने थामा एटक का दामन


CG BREAKING : वायरल वीडियो से बवाल’ मशहूर कथावाचक युवराज पांडे को ‘निपटाने’ की धमकी


Prime Minister’s Public Health Scheme: स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांति, आयुष्मान योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल


Ovarabrij Chhalaang : मालगाड़ी के आने से पहले युवक ने मारी छलांग, मौके पर मचा हड़कंप


Chhattisgarh Foundation Day :‘अरपा पैरी के धार’ सुनते ही गर्व से खिल उठे यात्रियों के चेहरे

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

Sahastrabahu Chowk Inaugurated: पर्यटन, उद्योग और सम्मान का संगम, कोरबा में CM साय का बहुपक्षीय दौरा

Arjun Mukherjee
October 9, 2025
Chhattisgarh LPG Cylinder Crisis 2026 : रसोई में संकट मिस्ड-कॉल सर्विस बंद होने से उपभोक्ता परेशान, होम डिलीवरी के लिए हफ्तों का इंतजार
Sameer Minhas : पाकिस्तान के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में समीर मिन्हास रिटायर्ड आउट
Plot To Attack From The Sea : लश्कर-ए-तैयबा की नई चाल, स्कूबा डाइवर्स के सहारे घुसपैठ की तैयारी
Arijit Singh : अरिजीत सिंह ने छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग ‘तुझे कितना चाहने लगे’ गायक के फैसले से सदमे में फैंस
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?