News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > CG NEWS : दिनदहाड़े किराना व्यापारी का अपहरण, CCTV में कैद वारदात, हथियारबंद बदमाशों ने घर के सामने से उठाया
छत्तीसगढ़

CG NEWS : दिनदहाड़े किराना व्यापारी का अपहरण, CCTV में कैद वारदात, हथियारबंद बदमाशों ने घर के सामने से उठाया

Last updated: June 21, 2026 4:08 pm
Arjun Mukherjee
Published: June 21, 2026
Share
SHARE

CG NEWS :  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के मरवाही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उषाढ़ में शनिवार दोपहर एक सनसनीखेज अपहरण की वारदात सामने आई है। बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक किराना व्यवसायी को उसके घर के सामने से ही अगवा कर लिया। पूरी घटना घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

परिजनों के सामने से उठा ले गए बदमाश
मिली जानकारी के अनुसार, उषाढ़ निवासी किराना व्यवसायी गिरीश यादव शनिवार दोपहर अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान एक नीली बलेनो कार वहां आकर रुकी, जिसमें सवार दो हथियारबंद युवक नीचे उतरे और उन्होंने गिरीश यादव को जबरन पकड़ लिया।

घटना देख परिजन तुरंत बीच-बचाव के लिए दौड़े और शोर मचाया, लेकिन बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर अलग कर दिया। इसके बाद गिरीश यादव को, जो उस वक्त अर्धनग्न अवस्था में थे, जबरन कार में ठूंसकर आरोपी तेज रफ्तार से फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच तेज
वारदात की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही मरवाही पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

अंतरराज्यीय नाकों पर सघन चेकिंग
मध्यप्रदेश की सीमा नजदीक होने के चलते पुलिस ने जिले के सभी सीमावर्ती थानों और चेकपोस्टों को अलर्ट कर दिया है। अंतरराज्यीय नाकों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि आरोपियों को जल्द पकड़ा जा सके।

पुलिस कर रही हर एंगल से जांच
मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक Avinash Mishra ने बताया कि दो अज्ञात युवक कार से आए और व्यवसायी को उठाकर ले गए हैं। घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बदमाशों के पास पिस्टल जैसी वस्तु थी, जिसके बल पर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस वाहन और पीड़ित से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है, जिसमें पुरानी रंजिश, लेन-देन या अन्य कारणों को भी खंगाला जा रहा है।

इलाके में दहशत, पुलिस अलर्ट
दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

You Might Also Like


Abujhmad Encounter : अबूझमाड़ ऑपरेशन हथियारों के साथ 7 नक्सलियों के शव बरामद


CG Independence Day 2026 : 15 अगस्त को किस जिले में कौन फहराएगा तिरंगा’ सरकार ने जारी की सूची, रायपुर में CM साय संभालेंगे कमान


Mankeshwari Devi Temple : देवी का अवतरण! शरद पूर्णिमा पर बैगा ने किया रक्तपान, रायगढ़ की 5 सदियों पुरानी रीति


CG NEWS : क्या कानून के रखवाले ही तोड़ रहे कानून? वीडियो पर उठे बड़े सवाल


एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र ने नव-नियुक्त भू-विस्थापितों एवं परियोजना प्रभावित व्यक्तियों का किया स्वागत, रिसदी, जटराज एवं खोडरी के 22 प्रभावित व्यक्तियों को मिला स्थायी रोजगार

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश

बच्चों के स्नैक्स पर FSSAI की नजर, चॉकलेट और केक में कमी मिलने पर निर्माताओं को भेजा नोटिस

Arjun Mukherjee
July 10, 2026
दुर्ग में वकील की नाबालिग बेटी की संदिग्ध मौत, घर में मिला शव, सुसाइड नोट बरामद
छत्तीसगढ़ में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती: SUDA ने सभी नगरीय निकायों को जारी किया परिपत्र
ह्यूमन ट्रैफिकिंग केस में फंसीं मिशनरी नन, NIA कोर्ट में सुनवाई आज
Trump Admin Iran War 2026 : जॉन फेलन ‘आउट’, ईरान के साथ युद्धविराम के दौरान अमेरिकी नौसेना नेतृत्व में बड़ा फेरबदल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?