सारंगढ़-बिलाईगढ़।’ छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 20 दिनों से लापता युवक का कंकाल और जली हुई हड्डियां मिली है। शिकारियों के करंट तार की चपेट में आने से युवक की मौत हुई थी। आरोपियों ने साक्ष्य छुपाने शव को जला दिया। मामला बेलादुला चौकी क्षेत्र का है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
महाशिवरात्रि आज, 12 ज्योतिर्लिंग समेत देश के सभी प्रमुख शिव मंदिरों में भीड़
युवक मनोज साहू (27) तेंदुदरहा गांव रात में अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। लौटने के दौरान सुबह 4 बजे वह जंगल सुअर के शिकार के लिए लगाए करंट की चपेट में आ गया। हालांकि, जंगल में खून के धब्बे लगे हुए 3 डंडे भी मिले हैं। पुलिस अधिकारियों ने किसी प्रकार का आधिकारिक बयान नहीं दिया है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी।