News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > CG BREAKING : घर में चल रही नकली नोटों की फैक्ट्री, पुलिस ने किया पर्दाफाश , पति-पत्नी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

CG BREAKING : घर में चल रही नकली नोटों की फैक्ट्री, पुलिस ने किया पर्दाफाश , पति-पत्नी गिरफ्तार

Last updated: December 30, 2025 7:44 pm
Arjun Mukherjee
Published: December 30, 2025
Share
SHARE

दुर्ग (छत्तीसगढ़): दुर्ग पुलिस ने जाली नोटों के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक दंपति को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी अपने घर में ही कलर प्रिंटर के जरिए नकली नोट छापते थे और उन्हें भोले-भाले ग्रामीणों के बीच साप्ताहिक बाजारों में असली बताकर खपाते थे। पुलिस ने इनके पास से 1.70 लाख रुपये के नकली नोट और नोट छापने वाली मशीन बरामद की है।

साप्ताहिक बाजार में मटर-मिर्च खरीदते धरे गए
घटना 29 दिसंबर की है, जब रानीतराई के साप्ताहिक बाजार में व्यापारियों के बीच हड़कंप मच गया। ग्राम सिलपट निवासी सब्जी विक्रेता तुलेश्वर सोनकर ने बताया कि शाम के वक्त एक महिला और पुरुष (अरुण और राखी तुरंग) ने उनसे 60 रुपये का मटर और मिर्च खरीदा। उन्होंने भुगतान के लिए 500 रुपये का नोट दिया। तुलेश्वर ने 440 रुपये वापस कर दिए।

कुछ देर बाद जब बाजार में नकली नोट चलने की खबर फैली, तो तुलेश्वर ने नोट को छूकर देखा। नोट का कागज छूने में नकली महसूस हुआ। इसके बाद अन्य व्यापारियों ने भी इसकी पुष्टि की और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

ऑनलाइन मंगाई थी ‘मशीन’, ऐसे चलता था खेल
रानीतराई पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी अरुण कुमार तुरंग (50 वर्ष) और उसकी पत्नी राखी तुरंग (40 वर्ष) को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

तरीका: आरोपी अरुण ने बताया कि उसने ऑनलाइन पोर्टल से एक उच्च गुणवत्ता वाला कलर प्रिंटर, फोटोकॉपी पेपर और कटर मंगाया था।

साजिश: वह असली नोट की फोटोकॉपी कर जाली नोट तैयार करता और उन्हें पाटन और रानीतराई जैसे ग्रामीण बाजारों में शाम के समय खपाता था, ताकि कम रोशनी में कोई पहचान न सके।

घर की तलाशी में मिला ‘खजाना’
आरोपी के निवास सोनपैरी (मुजगहन, रायपुर) में पुलिस ने दबिश दी, तो वहां का नजारा देख अधिकारी दंग रह गए। तलाशी के दौरान पुलिस को मिला:

फोटोकॉपी/प्रिंटिंग मशीन और विशेष पेपर।

1,65,300 रुपये के तैयार नकली नोट (घर से)।

5,200 रुपये के नकली नोट (मौके से जब्त)।

कुल 1,70,500 रुपये के जाली नोट (500, 200 और 100 के मूल्यवर्ग में) बरामद किए गए।


Inclusive Development : छत्तीसगढ़ बजट 2026 माटी के तिलक के साथ विधानसभा पहुंचे वित्त मंत्री, पेश किया ‘जनहितकारी’ बजट


रपटा बना जानलेवा रास्ता! बाइक सहित नदी में बहा युवक – वीडियो देख दहल उठे लोग


नक्सलवाद की जड़ पर वार: छत्तीसगढ़ सरकार लाई आत्मसमर्पण की नई नीति, जानिए क्या हैं प्रमुख प्रावधान


Korba Municipal Corporation : कोरबा नगर निगम ने दीनदयाल सांस्कृतिक भवन के लीजधारी को 59 लाख रुपये बकाया जमा करने का नोटिस जारी


Narayangarh police karravaee : पुलिस ने पकड़ा चालाक तस्कर गिरोह, ट्रैक्टर के टायर बने नशे की तिजोरी!

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

Crime branch constable suspended: कारोबारी की शिकायत पर रायपुर आरक्षक सस्पेंड, 2 लाख चोरी की जांच शुरू

Arjun Mukherjee
October 22, 2025
“Chhaava Vs Stree 2: 25वें दिन छावा का दबदबा, स्त्री 2 के लिए मुश्किल वक्त”
कोरबा बच्चे न होने पर विवाद, सनकी पति ने फावड़े से गला काट कर पत्नी को उतारा मौत के घाट
मासूम पर दादा ने चलाई एयरगन, छर्रा पेट में फंसा
Jashpur Student Death : घटना के बाद स्कूल में अफरातफरी, छात्रों में दहशत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?