News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > नक्सलवाद की जड़ पर वार: छत्तीसगढ़ सरकार लाई आत्मसमर्पण की नई नीति, जानिए क्या हैं प्रमुख प्रावधान
छत्तीसगढ़

नक्सलवाद की जड़ पर वार: छत्तीसगढ़ सरकार लाई आत्मसमर्पण की नई नीति, जानिए क्या हैं प्रमुख प्रावधान

Last updated: April 11, 2025 4:29 pm
Arjun Mukherjee
Published: April 11, 2025
Share
SHARE

रायपुर। अब वक्त है हथियार छोड़कर कलम, खेती और अपने रुचि के रोजगार व्यवसाय का प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनने का। छत्तीसगढ़ सरकार हर कदम पर साथ देने को तैयार है। आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए यह व्यवस्था छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी नई नक्सलवादी आत्मसमर्पण नीति 2025 में की है। यह नई नीति राज्य से नक्सलवाद की समस्या को जड़ से खत्म करने और भटके हुए युवाओं को समाज की मुख्यधारा में वापस लाने के लिए की गई है, ताकि वह समाज में सम्मान पूर्वक जीवन व्यतीत कर सके। वास्तव में नक्सलियों के पुनर्वास के लिए बनाई गई नई नीति में आत्मसमर्पण करने वालों के लिए अच्छे प्रावधान किए गए हैं।

Contents
तीन साल तक हर महीने 10,000 रुपए का मिलेगा मानदेयअन्य राज्यों में सक्रिय नक्सलियों के लिए भी एक सुनहरा अवसर

मुख्यमंत्री विष्णु देव की सरकार द्वारा लागू की गई छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण, पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति 2025 न सिर्फ आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सुरक्षा देती है, बल्कि उन्हें पुनर्वास, रोजगार, और सम्मानजनक जीवन की गारंटी भी देती है। इस नीति के जरिए राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि हिंसा के रास्ते पर चल रहे युवाओं के लिए अब समाज की मुख्य धारा में लौटने का दरवाजा पूरी तरह खुला है और वह भी सम्मान और भरोसे के साथ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खुद आह्वान किया है कि जो भी युवा हिंसा का रास्ता छोड़कर विकास और शांति की राह पर लौटना चाहते हैं, राज्य सरकार उनका पूरा सहयोग करेगी।

तीन साल तक हर महीने 10,000 रुपए का मिलेगा मानदेय

नई नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वालों को ट्रांजिट कैंप या पुनर्वास केंद्र में रखा जाएगा, जहां उन्हें उनकी रुचि के अनुसार किसी न किसी हुनर में प्रशिक्षित किया जाएगा। इतना ही नहीं, तीन साल तक हर महीने 10,000 रुपये मानदेय भी दिया जाएगा। आवास के लिए शहरी इलाके में प्लाट, ग्रामीण क्षेत्र में कृषि भूमि, स्वरोजगार और व्यवसाय से जुड़ने की योजनाएं भी उनके लिए उपलब्ध रहेंगी। सबसे खास बात यह है कि आत्मसमर्पण के बाद पुनर्वास की पूरी प्रक्रिया 120 दिनों के भीतर पूरी की जाएगी, ताकि वे जल्द से जल्द समाज की मुख्यधारा में लौट सकें।

अन्य राज्यों में सक्रिय नक्सलियों के लिए भी एक सुनहरा अवसर

यह नीति न केवल छत्तीसगढ़ में सक्रिय नक्सलियों पर लागू होगी, बल्कि अन्य राज्यों में सक्रिय नक्सलियों के लिए भी एक सुनहरा अवसर प्रदान करेगी, बशर्ते वे तय प्रक्रिया के तहत प्रमाणन और अनापत्ति प्राप्त करें। सरकार की यह पहल एक तरफ जहां राज्य में स्थायी शांति बहाल करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकती है, वहीं दूसरी ओर यह संदेश भी देती है कि हिंसा से कुछ हासिल नहीं होता, भविष्य निर्माण का रास्ता अब विकास, शिक्षा और सम्मानजनक जीवन से होकर गुजरता है।राज्य और जिला स्तर पर गठित समितियों द्वारा आत्मसमर्पण के प्रत्येक प्रकरण की नियमित समीक्षा की जाएगी, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि लाभार्थी वास्तव में समाज में सकारात्मक भूमिका निभा रहा है।

You Might Also Like


नक्सल मुद्दे पर भूपेश बघेल पर बरसे उपमुख्यमंत्री साव, कहा- भय फैलाना इनकी आदत


CEO’S Action Stirred Up : दुर्ग में लापरवाह पंचायत सचिवों पर सख्ती, CEO के आदेश से 16 के वेतन में कटौती


विधायक श्री तुलेश्वर मरकाम ने हरी झंडी दिखाकर साइकल रेस प्रतियोगिता का किया शुभारंभ


शर्मसार खाकी: नशे में धुत आरक्षक भट्टी के पास लड़खड़ाते हुए मिला, वीडियो वायरल


CG NEWS : तहसीलदार पति के साथ रहने की जिद पर अड़ी रेनु, अन्न-जल त्यागकर दी आत्मदाह की धमकी, 48 घंटे का अल्टीमेटम — वायरल हुआ वीडियो संदेश

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Chhattisgarh News
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh News : मासूमों की जिंदगी से खिलवाड़, शराब मिली कोल्ड ड्रिंक पीने से बिगड़ी तबीयत।

Arjun Mukherjee
March 5, 2026
त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने कोरबा पुलिस का अभियान – शराब दुकानों और आहताओं की सतत जांच
Naxal Operation 2026 : पुलिस का बड़ा धमाका, गड्ढे में दबा मिला हथियारों का जखीरा और कैश
दूल्हे के बाप ने शादी के कार्ड पर लिखवा दी ‘भयंकर’ चेतावनी, चंबल में शादी का ऐसा इन्विटेशन पहले नहीं देखा होगा
नाबालिग की हत्या का मामला: सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध, रिश्तेदार पर हत्या का शक और गहरा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?