News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > Bilaspur Vivaad : सैंडविच के पैसे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, कई लोग घायल
छत्तीसगढ़

Bilaspur Vivaad : सैंडविच के पैसे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, कई लोग घायल

Last updated: December 17, 2025 2:54 pm
Arjun Mukherjee
Published: December 17, 2025
Share
SHARE

Bilaspur Vivaad , बिलासपुर। शहर के नेहरू नगर क्षेत्र में मंगलवार रात उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब सैंडविच खाने के बाद पैसे नहीं देने को लेकर ग्राहक और दुकानदार के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और मेड बेकर्स के सामने सड़क पर खुलेआम गाली-गलौज, मारपीट और तोड़फोड़ होने लगी। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं।

335 टन कोयला व 6 ट्रेलर जब्त, पांच आरोपी गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार नेहरू नगर स्थित मेड बेकर्स में कुछ युवक सैंडविच खाने पहुंचे थे। खाने के बाद जब दुकानदार ने पैसे मांगे तो ग्राहक पक्ष ने भुगतान से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले बहस हुई, जो थोड़ी ही देर में गाली-गलौज में बदल गई। विवाद बढ़ता देख आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए।

बताया जा रहा है कि इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और सड़क पर ही एक-दूसरे पर हमला कर दिया। लात-घूंसे और डंडों से जमकर मारपीट हुई, वहीं दुकान के सामने रखी कुछ सामग्री और अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचाया गया। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों में दहशत फैल गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विवाद के दौरान चाकूबाजी भी हुई है, जिससे कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि पुलिस ने फिलहाल चाकूबाजी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मारपीट में घायल लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। यदि चाकूबाजी या किसी अन्य गंभीर अपराध की पुष्टि होती है तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like


पायलट का तंज – दो देशों के मामले में अमेरिका की पंचायती क्यों?


SPLENDOR बनी नशे की सवारी, गांजा ले जाते युवक को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा


बालोद में भीषण सड़क हादसा: ड्यूटी पर लौट रहे सीआरपीएफ जवानों की बस पलटी, कई घायल


31 एएसआई बने सब इंस्पेक्टर पारदर्शी प्रक्रिया से बढ़ा भरोसा


CG NEWS : बीजापुर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जवानों को निशाना बनाने की तैयारी विफल

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

NEET पेपर लीक विरोध में कार्रवाई, नेताओं और कार्यकर्ताओं पर FIR

Arjun Mukherjee
June 6, 2026
CG NEWS : सड़क सुरक्षा माह में नियमों की उड़ीं धज्जियां, बिना हेलमेट बाइक चलाते दिखे मंत्री गजेंद्र यादव
16 April 2026 Horoscope : धनु राशि वालों को व्यापार में मिल सकती है खुशखबरी, जानिए आपकी राशि में क्या है खास …
CG High Court Decision : हाईकोर्ट ने साफ किया नियम, अनुकंपा नियुक्ति के लिए दिवंगत कर्मचारी के समय की नीति लागू होगी
KORBA: थाने के अंदर फिर हंगामा, वायरल वीडियो से उड़ी कानून व्यवस्था की धज्जियां
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?