News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > कोरबा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 74 किलो गांजा, 4,336 कैप्सूल और हजारों नशीली दवाएं जलाकर की गई नष्ट
छत्तीसगढ़

कोरबा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 74 किलो गांजा, 4,336 कैप्सूल और हजारों नशीली दवाएं जलाकर की गई नष्ट

Last updated: November 27, 2026 6:41 pm
Arjun Mukherjee
Published: November 27, 2026
Share
SHARE

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में NDPS एक्ट के तहत जब्त किए गए भारी मात्रा में नशीले पदार्थों को बालको प्लांट में जलाकर नष्ट कर दिया गया। 23 नवंबर को न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद ड्रग डिस्पोजल समिति की निगरानी में यह कार्रवाई की गई। नष्ट किए गए नशीले पदार्थों में 74.514 किलोग्राम गांजा, 4,336 नशीले कैप्सूल और 2,315 नशीली टेबलेट शामिल हैं।

Contents
गांजा, कैप्सूल से लेकर नशीले सिरप तक किए गए नष्टइन थाना क्षेत्रों में हुई थी जब्तीSP सिद्धार्थ तिवारी की मौजूदगी में हुई कार्रवाईनशे के कारोबार पर कोरबा पुलिस की नजरपुलिस ने लोगों से की ये अपील

गांजा, कैप्सूल से लेकर नशीले सिरप तक किए गए नष्ट

पुलिस के मुताबिक, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए नशीले पदार्थों को नियमानुसार नष्ट किया गया। इसमें शामिल सामग्री की मात्रा इस प्रकार है।

  • गांजा: 74.514 किलोग्राम
  • नशीले कैप्सूल: 4,336 नग
  • नशीली टेबलेट: 2,315 नग
  • नशीले इंजेक्शन: 145 नग
  • सिरिंज: 12 नग
  • कोडीनयुक्त सिरप: 11,400 एमएल

जब्त नशीले पदार्थों को बालको प्लांट में जलाकर नष्ट किया गया।

इन थाना क्षेत्रों में हुई थी जब्ती

पुलिस की यह कार्रवाई जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में NDPS एक्ट के तहत दर्ज मामलों से संबंधित है। इनमें रजगामार, बालको, कोतवाली, हरदीबाजार, दीपका, बांकीमोंगरा और उरगा सहित अन्य थाना क्षेत्रों में जब्त की गई सामग्री शामिल थी।

SP सिद्धार्थ तिवारी की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

नशीले पदार्थों को नष्ट करने की पूरी प्रक्रिया ड्रग डिस्पोजल समिति की निगरानी में संपन्न हुई। समिति के अध्यक्ष एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, रक्षित निरीक्षक और क्षेत्रीय अधिकारी इस दौरान मौजूद रहे। पुलिस के अनुसार, इससे पहले भी बालको प्लांट में जब्त नशीले पदार्थों का नियमानुसार नष्टीकरण किया जाता रहा है।

नशे के कारोबार पर कोरबा पुलिस की नजर

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा राम गोपाल करियारे ने बताया कि कोरबा पुलिस NDPS एक्ट के तहत लगातार कार्रवाई कर रही है। गांजा, नशीली टेबलेट, कैप्सूल और कोडीनयुक्त सिरप के अवैध परिवहन एवं बिक्री पर निगरानी रखी जा रही है। जब्त सामग्री को नष्ट करना इसी अभियान का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

पुलिस ने लोगों से की ये अपील

कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से नशीले पदार्थों के अवैध निर्माण, परिवहन, बिक्री और सेवन से दूर रहने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अवैध नशे के कारोबार की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है।

You Might Also Like


CM साय का बड़ा बयान – पिछली सरकार ने युवाओं को अंधेरे में धकेला, अब सुधार की जरूरत


Chhattisgarh Journalist Safety News : वकीलों ने खोला मोर्चा , साथी वकील पर हाथ उठाने वाले अफसर को सस्पेंड करने की उठी मांग


CG Assembly LIVE : विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन का मुद्दा, बीजेपी विधायक के सवाल पर मंत्री अरुण साव ने बताई स्थिति


चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर किसानों और धान उपार्जन केंद्र प्रभारियों को अलर्ट रहने की अपील, किसानों से कटी हुई फसल और उपार्जन केंद्रों में रखे धान को तिरपाल से ढंककर सुरक्षित रखने की अपील


CG Budget Session 2026 : विधानसभा में ‘वित्त’ और ‘कृषि’ पर चर्चा ओपी चौधरी पेश करेंगे योजनाओं का खाका

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

Gurugram Accident : रूह कंपाने वाला हादसा गुरुग्राम में साइकिल सवार बिजनेसमैन की मौत का LIVE मंजर

Arjun Mukherjee
December 4, 2025
डायन कहकर करती थी बदनाम, इसलिए कर दी हत्या
Voter Intimidation Bengal : हाई-वोल्टेज ड्रामा , टीएमसी समर्थकों ने हुमायूं कबीर का घेराव किया, विधायक ने बीच सड़क पर लगाया डेरा
CG News : स्कूल के बाहर नशे में बेसुध मिले प्रधान पाठक, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, शिक्षा विभाग में हड़कंप
21 February 2026 Horoscope : इस राशि के अविवाहित लोगों के लिए आ सकता है शादी का रिश्ता, जानिए आपकी राशि में क्या है खास…
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?