News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर किसानों और धान उपार्जन केंद्र प्रभारियों को अलर्ट रहने की अपील, किसानों से कटी हुई फसल और उपार्जन केंद्रों में रखे धान को तिरपाल से ढंककर सुरक्षित रखने की अपील
छत्तीसगढ़

चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर किसानों और धान उपार्जन केंद्र प्रभारियों को अलर्ट रहने की अपील, किसानों से कटी हुई फसल और उपार्जन केंद्रों में रखे धान को तिरपाल से ढंककर सुरक्षित रखने की अपील

Last updated: November 19, 2026 7:24 pm
Arjun Mukherjee
Published: November 19, 2026
Share
SHARE

कोरबा, 19 नवंबर 2026/ बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के प्रभाव से 20 एवं 21 नवंबर को कोरबा जिले में हल्की से मध्यम तथा कहीं-कहीं भारी वर्षा और तेज हवा चलने की संभावना है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने धान उपार्जन केंद्रों में रखे धान की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरतने और किसानों से अपनी कटी हुई फसल सुरक्षित रखने की अपील की है।
उपार्जन केंद्रों में धान को चबूतरों पर रखकर कैप कवर और तिरपाल से पूरी तरह ढंकने तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रों में धान के उठाव में तेजी लाने और यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि किसी भी स्थिति में धान खराब न हो। केंद्रों के नोडल अधिकारी एवं समिति प्रबंधक इन व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।
जिला प्रशासन ने किसानों से खेत या खलिहान में रखी कटी हुई धान फसल को तिरपाल से ढंककर ऊंचे और सुरक्षित स्थान पर रखने की अपील की है। उपार्जन केंद्र में धान ले जाते समय भी उसे अच्छी तरह ढंककर लाएं। मौसम को देखते हुए 20 एवं 21 नवंबर को धान की कटाई, मिंजाई और परिवहन की योजना सावधानीपूर्वक बनाएं। पशुधन को निचले इलाकों से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखें। फसल को नुकसान होने पर बीमित किसान 72 घंटे के भीतर बीमा कंपनी को सूचना दें और क्षति की जानकारी तहसील कार्यालय को भी दें।
आपदा प्रबंधन एवं राहत संबंधी व्यवस्थाओं की निगरानी राहत शाखा के प्रभारी अधिकारी अपर कलेक्टर श्री ओमकार यादव एवं डिप्टी कलेक्टर श्री तुलाराम भारद्वाज कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहने और संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में उपस्थित रहकर तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। गांवों में कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराकर लोगों तक मौसम की चेतावनी और सुरक्षा संबंधी जानकारी पहुंचाई जा रही है। पंचायत सचिव एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भी किसानों को जरूरी सावधानियों से अवगत करा रहे हैं।
नागरिकों से सतर्क रहने की अपील
भारी वर्षा और तेज हवा के दौरान घरों के भीतर रहें। पेड़ों, जर्जर मकानों, कमजोर दीवारों और होर्डिंग के नीचे खड़े न हों। बिजली के खंभों, तारों तथा जलभराव वाले स्थानों में डूबे विद्युत उपकरणों से दूर रहें। उफनती नदी-नालों, रपटों और पुलों को पार करने का प्रयास न करें। जर्जर कच्चे मकानों में रहने वाले परिवार सुरक्षित भवन या राहत केंद्र में चले जाएं। अफवाहों पर ध्यान न दें और मौसम संबंधी जानकारी के लिए प्रशासन की आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें।
जिला प्रशासन के अनुसार राहत केंद्रों के लिए सुरक्षित भवन चिन्हित किए गए हैं। एसडीआरएफ, होमगार्ड एवं बचाव दल अलर्ट पर हैं। स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाइयों और एंटी-स्नेक वेनम का भंडार रखा गया है। हसदेव बांगो बांध और दर्री बैराज की लगातार निगरानी की जा रही है।
आपदा शाखा नियंत्रण कक्ष, जिला कोरबा – 7759228548 (24 घंटे)

You Might Also Like


Swine Flu in Chhattisgarh : रायपुर में सबसे ज्यादा केस, छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का आंकड़ा बढ़ा’ स्वास्थ्य विभाग अलर्ट


राज्यपाल श्री रमेन डेका ने ली कोरबा के प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक


समाधान शिविर में युवक की खास अर्जी: CM से मुलाकात और चाय पर चर्चा की मांग


High Court is Strict : सेक्स स्कैंडल गिरोह से जुड़े आरोपी की अग्रिम जमानत खारिज


Bilaspur Fraud Case : बिलासपुर में ठग का अंत, व्यापारियों ने पकड़कर की जमकर पिटाई

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

CGPSC SCAM : डील्स, रिसॉर्ट और सॉल्वर… चैटिंग ने खोली सीजीपीएससी ‘खेल’ की पोल

Arjun Mukherjee
October 3, 2025
एक्सप्रेस ट्रेन में शराबी युवकों की गुंडागर्दी, बुजुर्ग महिला से अभद्रता; भिलाई में FIR दर्ज
छत्तीसगढ़ में खेलों का महाकुंभ ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य आगाज, रायपुर-बस्तर-सरगुजा बनेंगे केंद्र
भारत का सटीक प्रहार: पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह, ऑपरेशन की जानकारी फिर दे रहीं कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका
कोरबा में असलहा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 5 आरोपी गिरफ़्तार, 3 कट्टे और कारतूस जब्त
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?