News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > भूपेश बघेल का भाजपा पर वार: मंत्रिमंडल विस्तार में सीनियर नेताओं को किया किनारे
छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल का भाजपा पर वार: मंत्रिमंडल विस्तार में सीनियर नेताओं को किया किनारे

Last updated: August 20, 2025 8:06 pm
Arjun Mukherjee
Published: August 20, 2025
Share
SHARE

रायपुर. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साय मंत्रिमंडल विस्तार में सीनियर नेताओं को नहीं लिए जाने पर तंज कसा है. बघेल ने कहा कि भाजपा के सीनियर नेताओं को किनारे लगाने का काम शुरू हो गया है. अब अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, पुन्नूलाल मोहिले, धरम लाल कौशिक, लता उसेंडी, रेणुका सिंह, विक्रम उसेंडी की राजनीति पर विराम लगने जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि इनमें थोड़ा भी आत्मसम्मान बचा है तो उन्हें हिम्मत कर आगे बढ़ना चाहिए. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भी तीनों नए मंत्रियों को बधाई देते हुए भाजपा पर तंज कसा है.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि किसे मंत्री बनाना है यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है, लेकिन छत्तीसगढ़ में ऐसा नहीं हुआ. बनाए गए तीनों मंत्रियों में से कोई भी मुख्यमंत्री के पसंद का नहीं है. उन्होंने कहा, अभी तक छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री को मिलाकर कुल 13 सदस्यी मंत्रिमंडल होता रहा है. इस बार परंपरा को तोड़कर 14 सदस्यी मंत्रिमंडल हो गया है. एक मंत्री की संख्या बढ़ाने के बाद भी आधा दर्जन से अधिक भाजपा के वरिष्ठ विधायक असंतुष्ट हैं. वरिष्ठता और अनुभव तथा जनाधार भाजपा में गुनाह हो गया है. चार-पांच-छह बार के विधायकों की उपेक्षा हो रही है.

बैज ने कहा कि जो विधायक विधानसभा में बेहतरीन परफार्मेंस करते हैं, जो राजनीति में सक्रिय हैं, शारीरिक रूप से मजबूत हैं उन अनुभवी विधायकों को भी दरकिनार कर दिया गया. मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद भाजपा में अंर्तकलह और अधिक बढ़ने वाला है. यह भी तय है कि इसी अंर्तकलह के चलते यह सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी. कभी भी वरिष्ठ विधायक बगावत कर सकते हैं.

कांग्रेस ने सोशल मीडया एक्स पर भाजपा के वरिष्ठ विधायकों का पोस्टर जारी करते हुए तंज कसा है. पोस्ट में लिखा है कि अउ नइ सहिबो बदल के रहिबो.


CG News : काम से लौटते समय मौत, प्लांट में काम करने वाले तीन युवक हादसे का शिकार


Partha Mukherjee : पार्थ मुखर्जी बने गेवरा परियोजना के महाप्रबंधक


NH-30 Accident : केशकाल में भीषण हादसा NH-30 पर ट्रक से टकराई कार, डॉक्टर की तुरंत मौत


कोरबा पुलिस का सराहनीय प्रयास, लापता बच्चों और महिलाओं को लौटाया घर


Naxalite Attack In Bijapur : सड़क निर्माण ठेकेदार इम्तियाज़ अली को बंधक बनाकर जंगल ले गए नक्सली

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

दवा लेने में देरी पर नशेड़ी पति ने मचाया बवाल, स्टोर में तोड़फोड़ और मारपीट

Arjun Mukherjee
June 22, 2025
South Africa Firing : साउथ अफ्रीका में सड़क पर अंधाधुंध फायरिंग, 10 लोगों की मौत और दर्जनों घायल
कोरबा ब्रेकिंग: पोड़ी-उपरोड़ा तहसील में बड़ा फर्जीवाड़ा, सरकारी जमीन को निजी बताकर लाखों का लोन, पटवारी सहित दो पर FIR
राजधानी में देह व्यापार का खुलासा, दो होटलों में चल रहा था गंदा खेल, 6 गिरफ्तार
रायपुर : तीन साल की बच्ची से रेप, पड़ोस के नाबालिग ने वारदात को दिया अंजाम
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?