News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > Balco News: नर्मदा गांव में गोवंश वध मामले से तनाव, पुलिस ने शुरू की जांच
छत्तीसगढ़

Balco News: नर्मदा गांव में गोवंश वध मामले से तनाव, पुलिस ने शुरू की जांच

Last updated: July 19, 2026 1:55 pm
Arjun Mukherjee
Published: July 19, 2026
Share
SHARE

कोरबा। जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत वनांचल ग्राम पंचायत अजगरबहार के नर्मदा गांव में गोवंश वध की सूचना के बाद रविवार सुबह से तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की।

Contents
पुलिस ने संभाला मोर्चा, एक संदिग्ध हिरासत मेंगांव में पुलिस बल तैनात

जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात नर्मदा गांव में गोवंश काटे जाने की घटना सामने आई। रविवार सुबह जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों का आरोप है कि घटनास्थल पर गोवंश का सिर, खाल और मांस के टुकड़े पड़े हुए मिले।

घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी करते हुए मामले में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, एक संदिग्ध हिरासत में

मामले की जानकारी मिलते ही बालको थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों और प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उससे घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

गांव में पुलिस बल तैनात

घटना के बाद नर्मदा गांव और आसपास के क्षेत्रों में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने गांव में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। वरिष्ठ अधिकारी लगातार पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आएगी और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like


CG Education Department : CG शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, संकुल समन्वयक अब लेंगे नियमित कक्षाएं


होजरी मार्केट में लगी भीषण आग, लाखों का माल राख, दमकल की टीम मौके पर


NEET UG Counselling 2026 : छत्तीसगढ़ में MBBS और BDS सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन


Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी कंपकंपी, अगले 48 घंटों में मौसम रहेगा शुष्क


Sai Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, अहम फैसलों की उम्मीद

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
मनोरंजन

कंटेस्टेंट से अश्लील सवाल पूछने पर बुरे फंसे रणवीर अल्लाहबादिया, FIR हुई दर्ज, अब सीएम फडणवीस बोले- ‘होगी कार्रवाई’

Arjun Mukherjee
February 10, 2025
ब्रेक फेल होने की आशंका’ बॉर्डर पर बस पलटी, 10 मौतें, 19 यात्री गंभीर
Mahtari Vandan Yojana’ पति बनकर पुरुष ने लिया महिला योजना का लाभ, जांच में खुला मामला
CG Breaking News : सोशल मीडिया विवाद से आहत विवाहिता ने किया जहर सेवन
All India Breakdown App Driver : देश में ऐप आधारित टैक्सी और बाइक-टैक्सी ड्राइवरों का आंदोलन, सर्विस में व्यवधान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?