कोरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धर्मांतरण के मुद्दे पर तीखा प्रहार किया है। हनुमान कथा के दौरान अपने चिर-परिचित अंदाज में शास्त्री ने धर्मांतरण कराने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि अब छत्तीसगढ़ में “हालेलुया” वालों का खेल नहीं चलेगा।
“राह भटके लोगों की कराएंगे घर वापसी”
धीरेंद्र शास्त्री ने मंच से हुंकार भरते हुए कहा कि आसपास कई ‘हालेलुया’ वाले सक्रिय हैं, लेकिन अब उनकी “ठठरी मारी जाएगी” (बुरा वक्त आना)। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो लोग प्रलोभन या अन्य कारणों से सनातन मार्ग से भटक गए हैं, उनकी सम्मानपूर्वक घर वापसी कराई जाएगी।
भावुक अपील: “मैं छत्तीसगढ़ का भांचा हूं”
कथा के दौरान बाबा बागेश्वर ने खुद को छत्तीसगढ़ का भांचा (भांजा) बताकर लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने कहा:
“यह माता कौशल्या की पावन धरती है और इस नाते मैं यहाँ का भांचा हूँ। एक भांचे का अपनी ननिहाल पर पूरा अधिकार होता है, इसलिए मैं यहाँ के लोगों की रक्षा और धर्म की रक्षा के लिए संकल्पित हूँ।”

