News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > देश > शंकराचार्य के शिविर में घुसने का प्रयास, नारेबाजी और धक्का-मुक्की से मचा हड़कंप
देश

शंकराचार्य के शिविर में घुसने का प्रयास, नारेबाजी और धक्का-मुक्की से मचा हड़कंप

Last updated: January 25, 2026 10:39 am
Arjun Mukherjee
Published: January 25, 2026
Share
SHARE

प्रयागराज। प्रयागराज में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और मेला प्रशासन के बीच पिछले 7 दिनों से चला आ रहा विवाद शनिवार रात उस समय और गहरा गया, जब एक संगठन के कार्यकर्ताओं ने शंकराचार्य के शिविर में घुसने की कोशिश की। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात कट्टर सनातनी सेना नाम के संगठन से जुड़े करीब 10 से 15 युवक भगवा झंडा लेकर शंकराचार्य के शिविर के पास पहुंचे। युवकों ने ‘सीएम योगी जिंदाबाद’ और ‘आई लव बुलडोजर’ जैसे नारे लगाने शुरू कर दिए और शिविर के अंदर प्रवेश का प्रयास किया।

इस दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों और युवकों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। करीब 15 मिनट तक हंगामा चलता रहा। मौके पर मौजूद शिष्यों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की। संगठन का नेतृत्व सचिन सिंह नामक व्यक्ति द्वारा किए जाने की बात सामने आई है।

घटना के बाद शंकराचार्य के शिष्यों ने शिविर को चारों ओर से घेर लिया और अंदर जाने वाले सभी रास्तों को ब्लॉक कर दिया, ताकि किसी भी तरह की दोबारा घुसपैठ न हो सके।

इसी बीच, सुरक्षा और हालात को देखते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने रविवार को प्रस्तावित ‘गो-प्रतिष्ठा प्रेरणा यात्रा’ को रद्द करने का निर्णय लिया। इस फैसले के बाद उनके समर्थकों में मायूसी देखी गई, जबकि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

फिलहाल, पूरे मामले को लेकर प्रशासन सतर्क है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

You Might Also Like


Bareilly Procession Ruckus : ‘आई लव मोहम्मद’ जुलूस में हिंसा, बरेली में हालात बिगड़े


LPG Rules : केवाईसी अपडेट, न्यूनतम बैलेंस और डिजिटल ट्रांजैक्शन नियमों में बदलाव लागू होंगे।


LPG Cylinder New Booking Rule : ईरान-इजराइल युद्ध का असर देशभर में गहराया LPG संकट, इन जिलों में मची अफरा-तफरी


पीएम मोदी का संबोधन: नवरात्रि पर जीएसटी 2.0 सुधारों की सौगात, 22 सितंबर से लागू होगा नया सिस्टम


भजनलाल शर्मा को मिली खौफनाक धमकी: “टुकड़े-टुकड़े कर सूटकेस में भर देंगे”

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
President Murmu Vrindavan Visit
देश

President Murmu Vrindavan Visit : जब राष्ट्रपति ने झुकाया सिर संत प्रेमानंद महाराज से राष्ट्रपति मुर्मू की मुलाकात की इनसाइड स्टोरी

Arjun Mukherjee
March 20, 2026
CG NEWS : इलाज में लापरवाही का आरोप: मासूम वान्या की मौत के बाद अस्पताल में बवाल
तेज रफ्तार कार हाइवा से भिड़ी, 3 की मौके पर मौत, 3 घायल
दो साल बाद जेल से बाहर आए IAS अफसर और पूर्व OSD, सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत पर लगाई ये शर्त
दिल्ली ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: NIA ने दिल्ली, बिहार और हरियाणा में 22 ठिकानों पर मारा छापा, आतंकियों की सप्लाई चेन उजागर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?