News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ में चैत्र नवरात्रि का उल्लास, मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी
चैत्र नवरात्रि
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में चैत्र नवरात्रि का उल्लास, मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी

चैत्र नवरात्रि

Last updated: March 30, 2025 10:39 am
Arjun Mukherjee
Published: March 30, 2025
Share
चैत्र नवरात्रि
SHARE

रायपुर। आज चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होते ही छत्तीसगढ़ के सभी देवी मंदिर जगमग हो उठे हैं. सुबह से ही राजधानी रायपुर के महामाया मंदिर, कंकाली मंदिर, दंतेश्वरी मंदिर सहित सहित प्रदेशभर के देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है. दूर-दूर से श्रद्धालु मां के दर्शन पहुंच रहे हैं और आशिर्वाद ले रहे हैं. आज माता का विशेष श्रंगार किया गया है. साथ ही मंदिर प्रांगण को भी फूलों से सुंदर सजाया गया है. सभी देवी मंदिरों में आज मां की विशेष पूजा की जाएगी. वहीं सभी मंदिरों में चैत्र माह में माता के भक्त घरों में भी जंवारा, ज्योति कलश की स्थापना की तैयारियों में लगे हुए हैं.

डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी के दरबार में भी नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. सुबह से ही भक्त लंबी कतारों में खड़े नजर आए, जहां वे मां के दर्शन के लिए आतुर थे. देशभर में शक्ति उपासना के साथ नवरात्रि की धूम मच चुकी है, और डोंगरगढ़ सहित अन्य प्रमुख शक्ति पीठों पर भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ रही है. अगले आठ दिनों तक मंदिरों में माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय रहेगा. प्रशासन ने मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो.

रतनपुर स्थित मां महामाया के मंदिर में हर साल की तरह इस बार भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है, जो चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मां के दरबार में शीश नवाने पहुंचे हैं.

बता दें, इस बार माता पंचग्राही मुहूर्त में हाथी पर सवार होकर आ रही हैं. धर्मशात्रिरयों के अनुसार यह पंचग्राही मुहूर्त श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूर्ण करने वाला है. आठ दिनों की नवरात्रि में द्वितीया और तृतीया तिथि एक ही दिन आ रही है.

कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त 30 मार्च को सुबह 6 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा. जो सुबह 10 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा. घटस्थापना की शुभ अवधि 4 घंटे 8 मिनट की है. इस बार मंदिरों में माता के भक्तों की उमड़ती बड़ी संख्या को देखते हुए मंदिरों के प्रबंधन ने ज्योति कलश स्थापना के लिए साज-सज्जा के साथ तैयारियां पूरी कर ली हैं.


साहित्यकार अपमान विवाद ने पकड़ा तूल, GGU कुलपति को हटाने की मांग तेज


कोरबा: फल की दुकान पर युवक ने डाला ज्वलनशील पदार्थ, लगा दी आग — CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस ने शुरू की तलाश


ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू


CG News : बड़ा हादसा बिजली के खंभे से गिरी चिंगारी और राख हो गई गाड़ी


सुरक्षा बलों के हत्थे चढ़ीं पारो हप्का और सुनीता उर्फ संगीता मंडावी

TAGGED:चैत्र नवरात्रि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़राजनीति

छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव 2025: तीसरे और अंतिम चरण का मतदान जारी

Arjun Mukherjee
February 23, 2025
Sharad Pawar Satement : NCP के भविष्य पर शरद पवार का बड़ा संकेत, विलय पर बढ़ी सियासी हलचल
Chief Minister Vishnudev Sai : साय कैबिनेट की बैठक शुरू, धान खरीदी समेत कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
CG BREAKING : कोरबा: दीपिका में SECL में कार्यरत डम्फर ऑपरेटर की सड़क दुर्घटना में मौत
प्रियंका चोपड़ा को सताई बेटी मालती की चिंता, कैमरे के फ्लैश से लाडली को यूं बचाती दिखीं देसी गर्ल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?