News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > प्रेम विवाह विवाद पर दो पक्षों में हिंसक भिड़ंत, हालात काबू में करने भारी पुलिस बल तैनात
छत्तीसगढ़

प्रेम विवाह विवाद पर दो पक्षों में हिंसक भिड़ंत, हालात काबू में करने भारी पुलिस बल तैनात

Last updated: August 28, 2025 11:50 am
Arjun Mukherjee
Published: August 28, 2025
Share
SHARE

खैरागढ़. जिले में प्रेम विवाह से उपजी रंजिश ने गांव का माहौल बिगाड़ दिया है। पुलिस की तत्परता से हालात काबू में आए। घटना के बाद आधी रात को एसपी लक्ष्य शर्मा द्वारा बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

दरअसल बुधवार की रात खैरागढ़ जिले के ग्राम कोड़ेनवागांव में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश हिंसक टकराव में बदल गई। जानकारी के मुताबिक, जितेंद्र साहू और नरेंद्र साहू ने प्रेम विवाह को लेकर मनमुटाव के चलते दुलरू साहू और उसकी बेटी पर हमला किया। अचानक हुए इस हमले से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

रात करीब 9 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मुख्य आरोपियों को हिरासत में लिया। हालांकि तनाव यहीं शांत नहीं हुआ, गांव के कुछ युवक शराब के नशे में गिरफ्तार आरोपियों पर हमला करने उतारू हो गए। पुलिस ने सख्ती दिखाकर स्थिति संभाल ली, लेकिन इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों के घरों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हालात काबू से बाहर जाते देख बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया गया। पुलिस ने राकेश नेताम सहित 9 लोगों को मौके से हिरासत में लिया और दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए। कुल मिलाकर अब तक 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि तनाव और न बढ़े।

आधी रात को प्रेस कॉन्फ्रेंस लेने पर उठे सवाल

इस पूरी घटना के बाद एसपी लक्ष्य शर्मा ने रात करीब 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर मीडिया को घटना की जानकारी दी। अब सवाल यह उठ रहा है कि पुलिस की तत्परता की तरह क्या प्रेस ब्रीफिंग भी अब ‘नाइट शिफ्ट’ में ही होगी? घटना पर आधी रात को प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाने को लेकर चर्चा इस बात की हो रही है कि क्या एसपी का ध्यान घटनाओं की रोकथाम और शांति बहाली पर था या मीडिया मैनेजमेंट पर। गांव में तनाव कम करने और ग्रामीणों का भरोसा जीतने की बजाय पुलिस कप्तान का आधी रात को प्रेस के सामने रिपोर्ट कार्ड पेश करना उनकी कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा करता है।


कोरबा: रात्रि मुकाम की सूचना नहीं देना पड़ा भारी, मारपीट की घटना के बाद आरक्षक विकास कोसले निलंबित


CG News : मांस खाने वाले लोग भय और तनाव में, कुत्ते के काटे बकरे की काली पूजा में दी गई बली


कोरबा के पंप हाउस क्षेत्र में महीनेभर में कई चोरियां:तीन घरों के ताले टूटे, नगदी और सामान चोरी


Housing Board की ऐतिहासिक पहल : कॉलोनियों का रखरखाव अब नागरिकों के हाथ


बंदरों के आतंक से हादसा: बच्ची 150 फीट गिरी खाई में, पैर और सिर पर गंभीर चोटें

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

थाने से सिर्फ 200 मीटर दूर दोहरी हत्या: रायगढ़ में मां-बेटी की बेरहमी से हत्या

Arjun Mukherjee
April 15, 2025
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ माहे-श्रेणी का पहला स्वदेशी पनडुब्बी रोधी युद्धक पोत, तटीय सुरक्षा को नई मजबूती
एसईसीएल मुख्यालय में प्रोक्योरमेंट पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का सफल आयोजन
NH-30 पर हुआ बड़ा सड़क हादसा, बाइक सवार दो की मौत, एक गंभीर घायल
सीबीएसई-आइसीएसई को छोड़कर सभी निजी स्कूलों में भी 5वीं-8वीं की बोर्ड परीक्षा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?