News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती: SUDA ने सभी नगरीय निकायों को जारी किया परिपत्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती: SUDA ने सभी नगरीय निकायों को जारी किया परिपत्र

Last updated: January 7, 2026 1:27 pm
Arjun Mukherjee
Published: January 7, 2026
Share
SHARE

रायपुर, 07 जनवरी। छत्तीसगढ़ में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध को प्रभावी बनाने के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अंतर्गत राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) ने राज्य के सभी नगरीय निकायों को परिपत्र जारी किया है। SUDA ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Contents
डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान के निर्देशआर्थिक दंड और सामूहिक सहभागिता पर जोरशैक्षणिक संस्थानों और धार्मिक स्थलों पर विशेष अभियानमीडिया प्रचार और रचनात्मक गतिविधियों पर फोकस

परिपत्र के अनुसार, सभी नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों को सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने के लिए की गई कार्यवाहियों की जानकारी प्रतिमाह स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के मिशन संचालक को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करानी होगी।

डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान के निर्देश

SUDA ने नगर निगम आयुक्तों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया है कि स्वच्छता दीदियों के माध्यम से घर-घर जाकर सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों और उसके वैकल्पिक उपायों को लेकर नागरिकों को जागरूक किया जाए। इसके साथ ही व्यावसायिक क्षेत्रों, साप्ताहिक बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

आर्थिक दंड और सामूहिक सहभागिता पर जोर

परिपत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर आर्थिक दंड का प्रावधान सुनिश्चित करने की बात कही गई है। इसके अलावा गैर सरकारी संगठनों (NGOs), रहवासी कल्याण संघों (RWAs) और स्वसहायता समूहों की सहभागिता से घर-घर जागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश भी सभी नगरीय निकायों को दिए गए हैं।

शैक्षणिक संस्थानों और धार्मिक स्थलों पर विशेष अभियान

SUDA ने शासकीय एवं अर्धशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक उपक्रमों में कर्मचारियों व विद्यार्थियों की भागीदारी से विशेष जागरूकता अभियान चलाने को कहा है। वहीं तीर्थ स्थलों, पर्यटन स्थलों, मुख्य चौक-चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा तालाबों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर जनप्रतिनिधियों, धार्मिक गुरुओं, गणमान्य नागरिकों, स्वच्छताग्राहियों, ब्रांड एम्बेसडर्स, NGOs और स्वसहायता समूहों की सहभागिता से विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।

मीडिया प्रचार और रचनात्मक गतिविधियों पर फोकस

परिपत्र के माध्यम से नगरीय निकायों को सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध से जुड़े सभी कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार स्थानीय व क्षेत्रीय मीडिया तथा नगरीय निकायों के सोशल मीडिया हैंडल पर करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विद्यालय स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक और वेस्ट-टू-आर्ट प्रतियोगिताओं के आयोजन के माध्यम से बच्चों और युवाओं को जागरूक करने पर भी जोर दिया गया है।

You Might Also Like


नक्सल प्रभावित नारायणपुर में ड्यूटी के दौरान हादसा, DRG जवान ने तोड़ा दम


Cabinet Meeting: कैबिनेट बैठक: धार्मिक, सांस्कृतिक और कृषि मुद्दों पर बनी सहमति


Republic Day 2026: छत्तीसगढ़ पुलिस के 14 बहादुरों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान


CG Breaking News : न्यायधानी में चाकूबाजी की बड़ी वारदात आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस


कोरबा: साइड देने को लेकर सड़क पर भिड़े ई-रिक्शा चालिका और एक्टिवा सवार, वीडियो वायरल

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

Republic Day 2026: छत्तीसगढ़ पुलिस के 14 बहादुरों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

Arjun Mukherjee
January 25, 2026
कैडर आवंटन में छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात, 5 नए IPS अफसरों की तैनाती तय
महाराष्ट्र में 144 वाटर सोर्स में इन्फेक्शन की पुष्टि
21 April Horoscope : इस राशि के जातकों को कार्य में आ सकती हैं रुकावटें, जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन …
Raigarh Accident : रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, रेत से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?