News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > कोतवाली थाना क्षेत्र में अलाव हादसा, दोनों घायलों को निजी अस्पताल रेफर
छत्तीसगढ़

कोतवाली थाना क्षेत्र में अलाव हादसा, दोनों घायलों को निजी अस्पताल रेफर

Last updated: January 7, 2026 12:22 pm
Arjun Mukherjee
Published: January 7, 2026
Share
SHARE

कोरबा। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा नगर बस्ती में अलाव तापते समय एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। ठंड से बचने के लिए अलाव ताप रही एक महिला के कपड़ों में अचानक आग लग गई। महिला को बचाने के प्रयास में एक युवक भी झुलस गया। हादसे के बाद दोनों घायलों को शासकीय रानी धनराज कुंवर उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 38 वर्षीय रूबी देवी अपने घर के पास कुछ लोगों के साथ अलाव ताप रही थीं। इसी दौरान वह फूलबाई नामक महिला से बातचीत करते हुए पीछे की ओर हटीं, तभी अलाव की चिंगारी से उनके कपड़ों में आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कंबल और पानी डालकर आग पर काबू पाया। इसी बीच महिला को बचाने के लिए आगे आए जगदीश कुमार नामक युवक भी आग बुझाने के दौरान झुलस गया। जगदीश ने बताया कि वह कुछ दूरी पर खड़ा था और आग देखकर तुरंत कंबल लेकर मौके पर पहुंचा, लेकिन इस दौरान उसके हाथ जल गए।

घटना के समय रूबी देवी के पति लक्ष्मण कुमार काम से बाहर थे। सूचना मिलते ही वे तुरंत अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रूबी देवी और जगदीश कुमार को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों ने ठंड के मौसम में अलाव जलाते समय सावधानी बरतने की अपील की है।


सरकारी गाड़ी और फर्जी पहचान से लोगों को बनाया शिकार, ठग ने उड़ाए लाखों


संदिग्ध हालत में मिली महिला की लाश, पति निकला कातिल, पुलिस ने किया गिरफ्तार


हाथी का कहर! एक ही रात में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, गांवों में दहशत


जिला जेल से फरार चौथे आरोपी की गिरफ्तारी, पुलिस की बड़ी सफलता


कोरबा में मासूम की दर्दनाक मौत ने उठाए सवाल – क्या बचाई जा सकती थी जान?

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

एसईसीएल मुख्यालय में हिंदी पखवाड़ा का उद्घाटन सम्पन्न

Arjun Mukherjee
September 15, 2025
ये बीज सेहत के लिए है गुणकारी, वेट लॉस से लेकर कई गंभीर समस्याओं में देता है गजब के फायदे, जानें कब और कैसे खाएं?
छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक: रायपुर में मिला पहला पॉजिटिव केस
CG Police Bharti 2025: ‘भर्ती पूरी तरह पारदर्शी’, बोले गृहमंत्री विजय शर्मा
कोरबा घरेलू हत्या कांड: पैसे नहीं देने पर पति ने ले ली पत्नी की जान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?