News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > ‘ऑपरेशन शांति’ से कोरबा में अपराधियों में हड़कंप, 51 वारंटियों की गिरफ्तारी
छत्तीसगढ़

‘ऑपरेशन शांति’ से कोरबा में अपराधियों में हड़कंप, 51 वारंटियों की गिरफ्तारी

Last updated: December 26, 2025 1:11 pm
Arjun Mukherjee
Published: December 26, 2025
Share
SHARE

कोरबा। नव वर्ष के आगमन से पहले जिले में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस ने विशेष अभियान “ऑपरेशन शांति” के तहत बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 51 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 15 स्थायी वारंटी शामिल हैं।

कोरबा पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी लंबे समय से न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के बावजूद फरार चल रहे थे। पुलिस ने कड़ी निगरानी रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई कर सभी को गिरफ्तार किया।

अभियान के तहत थाना सिविल लाइन, थाना कुसमुंडा और चौकी मानिकपुर द्वारा 5-5 गिरफ्तारी वारंट की तामिली की गई। वहीं, थाना उरगा और थाना बालको द्वारा क्रमशः 4 और 3 स्थायी वारंट तामील किए गए। इसके अलावा थाना कुसमुंडा और थाना कटघोरा द्वारा 2-2 स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी की गई।

कोरबा पुलिस ने बताया कि “ऑपरेशन शांति” का मुख्य उद्देश्य जिले में शांति और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना, आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखना और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। असामाजिक तत्वों और फरार वारंटियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

पुलिस की नागरिकों से अपील
कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिन व्यक्तियों के विरुद्ध वारंट लंबित हैं और जो लंबे समय से फरार हैं, उनकी जानकारी गोपनीय रूप से पुलिस को दें, ताकि उनके खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की जा सके। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 पर देने का आग्रह किया गया है।

You Might Also Like


CG NEWS : स्मार्टफोन में मिले 250 से ज्यादा अश्लील फोटो-वीडियो, व्हाट्सएप से तय होता था सौदा, पुलिस ने 5 युवतियों को किया गिरफ्तार


Chhattisgarh Vidhaanasabha : विधानसभा में बड़ा ऐलान, एक साथ 14 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी


विजय शर्मा का बयान: कमिश्नर प्रणाली से अपराध पर लगेगा अंकुश


सामाजिक कल्याण एवं उत्थान के तहत श्रद्धा महिला मंडल


CG News : भोज और प्रार्थना सभा के बहाने लोगों को एकत्र कर किया गया ब्रेनवॉश

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
President Droupadi Murmu
छत्तीसगढ़

President Droupadi Murmu : राष्ट्रपति मुर्मु जगदलपुर में आदिवासी संस्कृति और बालिका शिक्षा पर फोकस

Arjun Mukherjee
February 7, 2026
Horoscope: 26 अक्टूबर 2025 राशिफल
स्वास्थ्य मंत्री के शराब दुकान निरीक्षण पर भूपेश का तंज – दवा की शिकायतें, नजर दारू पर
ED probes excise officer: 3200 करोड़ के घोटाले की जांच में तेजी, ईडी की नजर आबकारी अफसरों पर टिकी
दुर्ग केंद्रीय जेल में हत्या के दोषी कैदी विनय प्रताप सिंह की इलाज के दौरान मौत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?