News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > CG News : कोदो चावल खाने के बाद एक-एक कर सभी सदस्यों की बिगड़ी हालत, परिजनों में दहशत
छत्तीसगढ़

CG News : कोदो चावल खाने के बाद एक-एक कर सभी सदस्यों की बिगड़ी हालत, परिजनों में दहशत

Last updated: December 22, 2025 12:33 pm
Arjun Mukherjee
Published: December 22, 2025
Share
SHARE

CG News , बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत त्रिकुंडा गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कोदो चावल खाने के बाद एक ही परिवार के छह लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी को उल्टी, चक्कर और कमजोरी की शिकायत होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वाड्रफनगर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बीमारों में एक 15 वर्षीय किशोर भी शामिल है।

CG News : बिलासपुर में बड़ा हादसा, छत से गिरने से 28 वर्षीय युवती की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, त्रिकुंडा गांव निवासी बसमतीया, देव कुमार, सुनीता, रामबकस, मिस्त्री और आकाश ने रविवार दोपहर भोजन में कोदो चावल का सेवन किया था। भोजन करने के कुछ घंटों बाद ही सभी को बेचैनी महसूस होने लगी। शाम होते-होते एक के बाद एक सभी को उल्टी शुरू हो गई और चक्कर आने लगे। स्थिति बिगड़ते देख परिजनों ने तत्काल सभी को वाड्रफनगर के सिविल अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि कोदो चावल में किसी प्रकार का विषाक्त तत्व विकसित हो गया था, जिससे यह पकने के बाद भी जहरीला साबित हुआ। चिकित्सकों ने बताया कि समय पर अस्पताल पहुंच जाने के कारण सभी मरीजों की स्थिति फिलहाल स्थिर है और खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन भी सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर पहुंचकर चावल के नमूने एकत्र किए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि चावल में जहर बनने का कारण क्या था—भंडारण में नमी, फंगस या कोई अन्य रासायनिक कारण।

ग्रामीणों का कहना है कि कोदो जैसे मोटे अनाज लंबे समय तक सुरक्षित रखने पर खराब हो सकते हैं, लेकिन अक्सर इसकी सही पहचान नहीं हो पाती। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग कोदो चावल के सेवन को लेकर सतर्क हो गए हैं।

You Might Also Like


कोरबा: बच्चों से जबरन वसूले पैसे, शिकायत पर प्रिंसिपल ने दी धमकी


न्यू ईयर पार्टी में हंगामा: कोर्टयार्ड बाय मैरियट होटल में कारोबारियों की मारपीट


नवरात्रि पर रेल यात्रियों को राहत’ डोंगरगढ़ रूट पर स्पेशल मेमू ट्रेन, 63 स्टेशनों पर रुकेगी


छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा: बारातियों की बस पलटी, चीख-पुकार से कांपा इलाका


रेलवे के नए युग में कदम: छत्तीसगढ़ के 5 स्टेशनों का पीएम मोदी ने किया लोकार्पण

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Horoscope
Astrology

07 March 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को होने वाला है धन लाभ, जानिए अपना राशिफल …

Arjun Mukherjee
March 7, 2026
Unique Wedding Viral News : दुल्हन लेकर आई बारात गाजे-बाजे के साथ पहुँची दुल्हन , अनोखे विवाह समारोह की हर तरफ हो रही चर्चा
कोरबा में राजस्व संकट, निगम आयुक्त का सख्त फरमान
देश में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा: 28 मौतें, 3726 एक्टिव केस; बेंगलुरु में तीन डोज लेने वाले की भी मौत, कर्नाटक सरकार ने मास्क अनिवार्य किया
Animal Cruelty : पूरे इलाके में आक्रोश स्थानीय लोगों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?