कोरबा/गेवरा – खान सुरक्षा निदेशालय बिलासपुर के अगवाई में एसईसीएल गेवरा क्षेत्र मैं एक दिवसीय सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन गेवरा हाउस में किया गया।इस आयोजन में खान सुरक्षा निदेशालय, बिलासपुर श्रेत्र क्रमांक एक के अधिकारी डीएमएस (खनन) और उप डीएमएस बी भद्रु ने शिरकत की।कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय महाप्रबंधक ए के त्यागी ने की।इस कार्यशाला के आयोजन का उद्देश्य कोयला खान में घटित हो रहे दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने का है जिसके लिए विभागीय कर्मचारियों,अधिकारियों और ठेका श्रमिकों को डीजीएमएस के एसओपी का कड़ाई से पालन करना पड़ेगा।इस ओर डीएमएस मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि सुरक्षित खनन के लिए हम सब को मिलकर यह शपथ लेनी पड़ेगी कि हम सभी लोग समय समय पर वीटीसी ट्रेनिंग ले,ड्यूटी स्थान पर जाते समय तत्काल उपचार कीट साथ लेकर चले,रेडियम पट्टी वाली जैकेट का उपयोग करना है।
श्री सिन्हा ने विशेष कर ठेका श्रमिकों में जागरूकता लाने की बात कही।

