News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > CG Education News : 6वीं से 12वीं तक पढ़ाई जाएगी छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति, नई पीढ़ी जानेगी अपनी विरासत
छत्तीसगढ़

CG Education News : 6वीं से 12वीं तक पढ़ाई जाएगी छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति, नई पीढ़ी जानेगी अपनी विरासत

Last updated: August 25, 2026 11:23 am
Arjun Mukherjee
Published: August 25, 2026
Share
SHARE

CG Education Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को स्थानीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने की दिशा में एक अहम पहल की जा रही है। राज्य में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को अब छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, इतिहास, परंपराओं और लोकजीवन से जुड़े विशेष पाठ पढ़ाए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी माटी, विरासत और सांस्कृतिक पहचान से परिचित कराना है।

Contents
पाठ्य सामग्री में दिखेगी छत्तीसगढ़ की पहचानSCERT में तीन दिवसीय आवासीय कार्यशालालघु फिल्मों के जरिए भी होगी पढ़ाई

पाठ्य सामग्री में दिखेगी छत्तीसगढ़ की पहचान

स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए विशेष शैक्षणिक सामग्री तैयार की जा रही है। इसमें प्रदेश की कला एवं संस्कृति के साथ इतिहास, धरोहर, स्थापत्य, लोक परंपराएं, लोकगीत, संगीत, संत, महापुरुष और रचनाकारों से जुड़े विषयों को शामिल किया जाएगा।

CG Weather Today : 7 फीसदी बारिश की कमी के बीच फिर बदला मौसम, इन जिलों में भारी बारिश के आसार

इससे विद्यार्थियों को केवल किताबों के माध्यम से पढ़ाई करने के बजाय अपने आसपास मौजूद सांस्कृतिक विरासत को समझने का अवसर मिलेगा। सरकार की इस पहल के जरिए बच्चों में स्थानीय इतिहास और संस्कृति के प्रति रुचि बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

SCERT में तीन दिवसीय आवासीय कार्यशाला

इस दिशा में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), शंकर नगर रायपुर में 24 से 26 अगस्त तक तीन दिवसीय आवासीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। कार्यशाला में प्रदेश की कला एवं संस्कृति पर केंद्रित आर्ट रिपॉजिटरी तैयार करने को लेकर विशेषज्ञ मंथन कर रहे हैं।

इसमें प्रदेशभर के साहित्यकार, विषय विशेषज्ञ, संस्कृतिविद, शोधकर्ता और जनसंचार विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं। विशेषज्ञों की मदद से अलग-अलग सांस्कृतिक विधाओं पर प्रमाणिक और विद्यार्थियों के स्तर के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण सामग्री तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है।

लघु फिल्मों के जरिए भी होगी पढ़ाई

इस पहल की खास बात यह है कि केवल पाठ्य सामग्री ही तैयार नहीं की जाएगी। विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग विषयों पर 5 से 10 मिनट की लघु फिल्मों के लिए पटकथा भी तैयार की जाएगी।

इन फिल्मों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति, लोककला, परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत को रोचक तरीके से विद्यार्थियों तक पहुंचाया जा सकेगा।

You Might Also Like


घरों में गूंजा मातम: पिता ने बेटे की हत्या कर पत्नी को दी धमकी भरी सूचना


Road Accident : खूनी हुआ भारतमाला मार्ग , स्कॉर्पियो और ट्रेलर के बीच ‘हेड-ऑन’ टक्कर, 2 घायलों का इलाज जारी


बघेल का तंज: ‘गृहमंत्री को प्रदेश की चिंता नहीं, बस फिल्म की है’।


Bilaspur Accident :पटाखे फोड़ते समय हुआ खतरनाक हादसा, लोगों में दहशत


Bastar Pandum 2026 : बस्तर पंडुम 2026 समापन सुकमा के नाट्य दल ने जीता दिल और खिताब, दिल्ली तक पहुंची बस्तरिया संस्कृति की धमक

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

Korba News : लोकपर्व भोजली पर उमड़ा आस्था का सैलाब, महिलाओं-बच्चों ने माथे पर भोजली रख डेंगूनाला में किया विसर्जन

Arjun Mukherjee
August 30, 2026
सुशासन तिहार के दौरान फील्ड में रहकर किसानों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में आज फिर बारिश के आसार, 2 दिन गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल; जानें रायपुर का मौसम
रायगढ़ : पति-पत्नी और दो बच्चों की हत्या, घर के अंदर गाड़े मिले शव – इलाके में सनसनी
रेलवे नोटिस के बाद कोरबा में बवाल, बेघर होने के डर से सड़क पर उतरे लोग
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?