News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > CM साय और केंद्रीय मंत्री पाटिल के बीच अहम बैठक: बोधघाट परियोजना पर हुई चर्चा।
छत्तीसगढ़

CM साय और केंद्रीय मंत्री पाटिल के बीच अहम बैठक: बोधघाट परियोजना पर हुई चर्चा।

Last updated: August 1, 2025 6:16 pm
Arjun Mukherjee
Published: August 1, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य की महत्वपूर्ण जल परियोजनाओं, विशेषकर बस्तर क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित बोधघाट बहुद्देशीय परियोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।

ईडी-ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, मोक्षित कॉर्पोरेशन के ठिकानों पर छापेमारी

मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल को अवगत कराया कि बोधघाट परियोजना बस्तर की सिंचाई, पेयजल आपूर्ति और ऊर्जा उत्पादन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर क्षेत्र दशकों से विकास की मुख्यधारा से पीछे रहा है। वर्तमान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि इस क्षेत्र को नक्सल हिंसा से मुक्त कर आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाया जाए। उन्होंने बताया कि बस्तर के लिए प्रस्तावित बोधघाट बहुद्देशीय परियोजना से लगभग 8 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई और 125 मेगावाट विद्युत उत्पादन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री साय ने यह भी बताया कि बस्तर क्षेत्र में अब नक्सल प्रभाव में उल्लेखनीय कमी आई है और विकास कार्यों के लिए अनुकूल वातावरण बन रहा है। ऐसे में बोधघाट जैसी परियोजनाएं इस क्षेत्र को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से इस परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना के रूप में निर्माण संबंधी आवश्यक पहल करने के विषय में विस्तार से चर्चा की। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री पाटिल ने राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए परियोजना से संबंधित प्रस्तावों का शीघ्र तकनीकी परीक्षण कराने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि केंद्र सरकार के सहयोग से बोधघाट परियोजना शीघ्र साकार रूप लेगी और यह बस्तर की आर्थिक उन्नति और सामाजिक बदलाव का प्रमुख आधार बनेगी।


    कोरबा बिग ब्रेकिंग: गोपाल मोदी बने भाजपा के नए जिलाध्यक्ष


    CG BREAKING NEWS :होमगार्ड्स को समान वेतन देने से छत्तीसगढ़ खजाने पर कितना बढ़ेगा बोझ


    CG BREAKING : विष्णुदेव साय की कैबिनेट बैठक शुरू


    CG NEWS : विजय शर्मा का नक्सलियों से आह्वान “हथियार छोड़ें, सरकार देगी सम्मानजनक पुनर्वास”


    तीसरी पत्नी की आग में झुलसकर मौत, ग्रामीणों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन

    Share This Article
    Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

    Follow US

    Find US on Social Medias
    FacebookLike
    XFollow
    YoutubeSubscribe
    TelegramFollow

    Weekly Newsletter

    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Popular News
    देश

    राजनाथ सिंह बोले—रक्षा बलों में आरक्षण की बात राष्ट्रहित के खिलाफ, राहुल गांधी कर रहे हैं भ्रम फैलाने की कोशिश

    Arjun Mukherjee
    November 5, 2025
    Durg Police Constable Rape Case : बेटे को जेल से छुड़ाने का झांसा, दुष्कर्म केस में पुलिसकर्मी पर बड़ी कार्रवाई
    Raipur Railway Station News : रायपुर स्टेशन पर मचा हड़कंप, ट्रेन कोच से युवक का शव मिला
    सीमा पर पाक की नापाक चाल, भारतीय सेना ने मिसाइल को मिड-एयर किया निष्क्रिय
    जयपुर में भगवान राम को 101 तोपों की सलामी, धार्मिक धूमधाम के साथ आयोजन
    - Advertisement -
    Ad imageAd image
    Global Coronavirus Cases

    Confirmed

    0

    Death

    0

    More Information:Covid-19 Statistics

    Categories

    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • देश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • राजनीति
    • राशिफल
    • लाइफस्टाइल

    About US

    News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

    Important Page

    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • Privacy Policy

    Contact Us

    ARJUN MUKHERJEE

    Editor-in-Chief

    Mobile – 98279 84900
    Email – newsthepowercity5@gmail.com
    Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

    Develop By : Nimble Technology

    © News The Power City
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?