News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > ड्रग्स वीडियो पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने लगाए संरक्षण के आरोप, भाजपा का पलटवार
छत्तीसगढ़

ड्रग्स वीडियो पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने लगाए संरक्षण के आरोप, भाजपा का पलटवार

Last updated: July 25, 2025 3:00 pm
Arjun Mukherjee
Published: July 25, 2025
Share
SHARE

रायपुर, 25 जुलाई 2025 – राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में युवती द्वारा ड्रग्स लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। वीडियो में युवती को 500 रुपए के नोट से ड्रग्स की लाइन बनाते और फिर उसे चाटते हुए देखा जा सकता है। इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस ने सरकार पर ड्रग्स माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया, वहीं भाजपा ने पलटवार करते हुए कांग्रेस को ही कटघरे में खड़ा किया है।

Contents
कांग्रेस का आरोप – सरकार दे रही ड्रग्स माफियाओं को संरक्षणभाजपा का पलटवार – कांग्रेस को अपने गिरेबां में झांकने की जरूरतपुलिस की भूमिका पर भी उठे सवाल

कांग्रेस का आरोप – सरकार दे रही ड्रग्स माफियाओं को संरक्षण

पूर्व कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने इस मामले को लेकर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि,

“सरकार खुद ड्रग्स माफियाओं को संरक्षण दे रही है। युवाओं को नशे की गर्त में धकेला जा रहा है। सवाल उठता है कि डबल इंजन सरकार में यह नशा कहां से आ रहा है?”

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में नशा का जाल फैलता जा रहा है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।

भाजपा का पलटवार – कांग्रेस को अपने गिरेबां में झांकने की जरूरत

कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा संगठन महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने पलटवार करते हुए कहा कि,

“कांग्रेस को आरोप लगाने से पहले यह देखना चाहिए कि कहीं वीडियो में दिख रही युवती कांग्रेस परिवार से तो नहीं जुड़ी है। पिछली सरकार में नशे का कारोबार पनपा और अब भाजपा सरकार उसे जड़ से खत्म करने की दिशा में कड़ी कार्रवाई कर रही है।”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है और नशे के कारोबार को बर्दाश्त नहीं करेगी।

पुलिस की भूमिका पर भी उठे सवाल

इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। अब तक युवती की पहचान या गिरफ्तारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वीडियो की जांच की जा रही है और इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह वीडियो कब और किस होटल में शूट हुआ।

You Might Also Like


हिट एंड रन : ड्यूटी पर तैनात दो ट्रैफिक जवानों को पिकअप ने कुचला, चालक फरार


Naxalite Hidma : हिड़मा स्मृति वीडियो पर बवाल, 4 लाख व्यूज के बाद पुलिस एक्शन


छत्तीसगढ़ में PG मेडिकल सीटों पर बड़ा फैसला, 50% राज्य कोटे का गजट संशोधन जारी


RI Promotion Exam : 216 पटवारियों की RI पद पर पदोन्नति पर लगी रोक


कोरबा नगर निगम की सामान्य सभा में हंगामा, “एक्सीडेंटल सभापति” टिप्पणी पर बवाल

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
मनोरंजन

पवन सिंह का बड़ा ऐलान: मैं विधानसभा चुनाव में नहीं लड़ूंगा

Arjun Mukherjee
October 11, 2025
सलमान खान ने कहा, इस एक्टर की वजह से चली गई थी ‘घजिनी’, अब मिलकर पूछेंगे क्यों हुआ ऐसा?
आतंकवादी नेटवर्क तोड़ने के लिए पुलिस ने चलाए औचक तलाशी अभियान, 6 गिरफ्तार
Iran Attack Oil Tanker : खाड़ी में फंसे हजारों भारतीय, विदेश मंत्रालय ने जारी की हाई-लेवल एडवाइजरी
स्तन कैंसर से बचाव के लिए सही समय पर जांच है ज़रूरी, जानें ब्रेस्ट कैंसर में कौन सा टेस्ट किया जाता है?
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?