News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > देश > Kishtwar Encounter:दो SPO की हत्या के बाद जम्मू-कश्मीर में अलर्ट, किश्तवाड़ से गांदरबल तक सर्च ऑपरेशन
देश

Kishtwar Encounter:दो SPO की हत्या के बाद जम्मू-कश्मीर में अलर्ट, किश्तवाड़ से गांदरबल तक सर्च ऑपरेशन

Last updated: November 12, 2026 11:03 am
Arjun Mukherjee
Published: November 12, 2026
Share
SHARE

Kishtwar Encounter: जम्मू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। गुरुवार तड़के दो लापता स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के गोलियों से छलनी शव बरामद किए गए हैं। दोनों जवान बुधवार से लापता थे। उनके शव जिले के दूरदराज दच्छन इलाके से मिले हैं। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि इस वारदात के पीछे आतंकियों का हाथ हो सकता है।

Contents
कैंप से सेना की पोस्ट जाते समय हुए थे लापतादोनों जवानों की सर्विस राइफल भी गायबआतंकियों के प्रभाव वाला इलाका है दच्छनगांदरबल में भी आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन

मृतकों की पहचान 57 वर्षीय बाबी चंद और 45 वर्षीय रशपाल कुमार के रूप में हुई है। दोनों जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) में तैनात थे। उनकी पोस्टिंग दच्छन के कियार गांव में थी।

कैंप से सेना की पोस्ट जाते समय हुए थे लापता

अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार को दोनों SPO अपने कैंप से धरना-मरवाह स्थित सेना की पोस्ट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वे अचानक लापता हो गए। काफी तलाश के बाद गुरुवार तड़के दोनों के शव बरामद किए गए। शवों पर गोलियों के निशान मिले हैं।

CG Teacher Recruitment : छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET और RCI रजिस्ट्रेशन भी जरूरी

दोनों जवानों की सर्विस राइफल भी गायब

इस घटना को और गंभीर बनाने वाली बात यह है कि दोनों जवानों के शव तो मिल गए हैं, लेकिन उनके सर्विस हथियार गायब हैं। हथियारों का नहीं मिलना सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर दोनों जवानों की राइफल भी अपने साथ ले गए होंगे। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं।

आतंकियों के प्रभाव वाला इलाका है दच्छन

जिस इलाके में दोनों जवान लापता हुए थे, उसे आतंकियों के प्रभाव वाला क्षेत्र बताया जाता है। ऐसे में इस वारदात के पीछे आतंकियों की भूमिका होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है। हालांकि, घटना के कारणों और हमलावरों को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

गांदरबल में भी आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन

इधर, श्रीनगर से सटे गांदरबल जिले में बुधवार रात आतंकियों के एक समूह को देखे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। आतंकियों का ठिकाना होने के संदेह में कई स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। किश्तवाड़ और गांदरबल की घटनाओं के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।

You Might Also Like


Pranit More 370 Biryani Controversy : बिरयानी विवाद ने बढ़ाई मुश्किलें, मेडिकल कॉलेज कर सकता है सख्त कदम


PM Modi : 18वें रोजगार मेले में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, 61 हजार युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र


चिनाब आर्च ब्रिज का उद्घाटन: पीएम मोदी ने लहराया तिरंगा, PAK पर कसा तंज—कहा इंसानियत पर हमला किया, हमने बरसाई कयामत


ISIS terrorist arrested: आईएसआईएस से जुड़ी आतंकी साजिश नाकाम, गांधीनगर में तीन गिरफ्तार


Peeragarhi Car Triple Murder Mystery 2026 : धनवर्षा का झांसा देकर ली जान फ्लाईओवर के पास 3 लाशें बिछाने वाला तांत्रिक कमरुद्दीन दबोचा गया

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

*कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग का खनिज माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान- 21 वाहन जब्त, जिले भर में लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप*

Arjun Mukherjee
October 10, 2026
Chhattisgarh High Court Roster : हाई कोर्ट न्यूज़ , सिविल और टैक्स मामलों के लिए जस्टिस संजय अग्रवाल की नई ‘फील्डिंग’, 2022 तक के केस टॉप प्रायोरिटी
Raigarh Mangal Carbon Accident : रायगढ़ औद्योगिक हादसा मंगल कार्बन प्लांट में विस्फोट के बाद ESIC रडार पर
Nava Raipur Road Show: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में पीएम मोदी करेंगे रोड शो, विकास योजनाओं की प्रदर्शनी भी
BREAKING: देशभर में UPI सर्विस ठप, PhonePe और Google Pay पर लेनदेन में दिक्कत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?