कोरबा, 09 जुलाई। कोरबा शहर के घंटाघर के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पूर्व नगर निगम आयुक्त अशोक शर्मा की कार को एक वाहन ने टक्कर मार दी। मामला सुलझाने की कोशिश में वाहन चालक की महिला परिजन ने अशोक शर्मा के साथ जमकर बदतमीजी कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर चालक ने जानबूझकर महिला को आगे कर दिया। यह घटना शहर की बेतरतीब यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की गंभीर स्थिति को उजागर करती है।
पूर्व आयुक्त ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि कोरबा में सड़कों पर अव्यवस्था और कानून का डर खत्म होता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल सख्त कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
मौसम का कहर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट;कलेक्टर ने सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा

