News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > देश > प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, पहले बिल्डिंग से धक्का दिया, फिर कैनुला से टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
देश

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, पहले बिल्डिंग से धक्का दिया, फिर कैनुला से टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट

Last updated: July 7, 2026 10:21 am
Arjun Mukherjee
Published: July 7, 2026
Share
SHARE

निजामाबाद (तेलंगाना)। तेलंगाना के निजामाबाद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर कथित तौर पर अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि पहले पति को इमारत से नीचे धक्का देकर मारने की कोशिश की गई, लेकिन जब वह बच गया तो इलाज के दौरान कैनुला के जरिए टॉयलेट क्लीनर और एनेस्थीसिया की दवा का इंजेक्शन देकर उसकी जान ले ली गई।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 35 वर्षीय प्रशांत के रूप में हुई है, जो खाड़ी देश में काम करता था। प्रशांत की मौत के बाद उसकी मां ने 1 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अपनी बहू संध्या पर बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का शक जताया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की।

जांच में सामने आया कि संध्या (32) का अनिल (35) नामक व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध था। दोनों को लगता था कि प्रशांत उनके रिश्ते में बाधा बन रहा है, इसलिए उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। इस योजना में वेंकटा साईं नामक व्यक्ति को भी शामिल किया गया।

पुलिस के मुताबिक, 29 जून को वेंकटा साईं प्रशांत के घर पहुंचा और उसे अत्यधिक शराब पिलाने के बाद इमारत से नीचे धक्का दे दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद प्रशांत की जान बच गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए पहले सरकारी अस्पताल और फिर एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

जांच के अनुसार, बाद में प्रशांत को घर लाया गया, जहां प्रेमी अनिल के कहने पर संध्या ने कैनुला के जरिए उसे टॉयलेट क्लीनर और एनेस्थीसिया की दवा का इंजेक्शन दिया। इतना ही नहीं, उसे खाट से नीचे धक्का भी दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सबूतों के आधार पर तीनों आरोपियों से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने संध्या, अनिल और वेंकटा साईं को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

You Might Also Like


Bus Accident : शिवनाथ बस बनी आग का गोला आ रहे यात्री बाल-बाल बचे, सामान जलकर राख


पाकिस्तान के मंत्री की टिप्पणी से बढ़ी सीमा पर चिंता और तनाव


BCCI Naman Awards 2026 winners : दिग्गजों की शाम राहुल द्रविड़ और मिताली राज को BCCI का सबसे बड़ा सम्मान, देखें विनर्स लिस्ट


देश में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, एक हफ्ते में 787 नए केस और 11 लोगों की मौत


Nitish Kumar : का नया राजनीतिक कदम’ राज्यसभा नामांकन के बाद सीएम पद छोड़ने की अटकलें

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

कोरबा में स्वतंत्रता दिवस: मंत्री लखन लाल देवांगन ने फहराया तिरंगा

Arjun Mukherjee
August 15, 2025
अहमदाबाद विमान हादसे की पहली बरसी पर बड़ा मोड़: पायलट संगठन ने उठाए सवाल, बोइंग की जवाबदेही तय करने की मांग
Bike Theft Gang Arrested :52 बाइकें और मास्टर Key, बाइक चोरों का हाईटेक जाल उजागर
Chhattisgarh Education Department : अनुशासनहीनता पर कार्रवाई तेज, बलौदाबाजार में तीन शिक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबित
Hantavirus Alert : हंता वायरस को लेकर नई आशंका, क्या शारीरिक तरल से फैल सकता है संक्रमण
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?