News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ सड़क हादसा : नशे में धुत कार चालक ने दो बाइकों को मारी टक्कर, 3 युवकों की मौके पर मौत, युवती ने रास्ते में तोड़ा दम
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सड़क हादसा : नशे में धुत कार चालक ने दो बाइकों को मारी टक्कर, 3 युवकों की मौके पर मौत, युवती ने रास्ते में तोड़ा दम

Last updated: June 16, 2025 12:03 pm
Arjun Mukherjee
Published: June 16, 2025
Share
SHARE

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही. छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बीती रात भीषण सड़क हादसा ने चार लोगों की जिंदगी छीन ली. शराब के नशे में धुत कार चालक ने 2 बाइक को जोरदार ठोकर मार दी. आमने-सामने की टक्कर के बाद तीन युवकों की मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल युवती ने इलाज के लिए ले जाते वक्त रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना पेंड्रा थाना अंतर्गत गांव सेवरा के पास हुआ है.

घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेवरा गांव के पास हुई. जानकारी के मुताबिक, मरवाही निवासी स्नेहिल गुप्ता ब्रेजा कार (CG31B2536) में पेंड्रा की ओर तेज रफ्तार में जा रहा था. नशे में धुत स्नेहिल की कार की टक्कर मरवाही से आ रही दो मोटरसाइकिलों से हो गई. हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों बाइक पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल बिलासपुर ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

CG डबल मर्डर: पत्नी-बेटी की हत्या कर फांसी लगाने जा रहा था युवक, छप्पर तोड़कर पहुंची पुलिस

हादसे में जान गंवाने वालों के नाम

  • मृतक गंगाराम गंधर्व, उम्र 25 वर्ष निवासी गिरारी
  • रामवतार गोंड, उम्र 30 वर्ष निवासी कुदरी
  • भूपेंद्र गोंड, उम्र 28 निवासी कुदरी
  • शानू केवट, उम्र 22 निवासी बंधी

प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, आरोपी चालक नशे में बेकाबू था और घटना के बाद भी बड़बड़ाता रहा कि “कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता”. हादसे के समय कार से शराब की बोतलें भी बरामद हुईं।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने बताया कि आरोपी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.

हादसे के बाद अस्पताल प्रबंधन की भी पोल खुल गई. बताया गया कि दो मृतकों के शवों को एक ही फ्रीजर में रख दिया गया, जिससे अव्यवस्था उजागर हुई.

घटना के बाद गांव और जिले भर में शोक की लहर है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की है.

You Might Also Like


Chhattisgarh Water Projects : छत्तीसगढ़-ओड़िशा तकनीकी बैठक में तय हुई महत्वपूर्ण सहमति


CM Bhupesh Baghel : बजट 2026 ‘छत्तीसगढ़ को अडानी के लिए छोड़ा’, बघेल का हमला


छत्तीसगढ़ से उठेगा हिंदू राष्ट्र का उद्घोष, 2025 तक लक्ष्य को साकार करने का संकल्प


Chhattisgarh Sensational Murder 2026 : लूट या गहरी रंजिश? कातिलों ने पहचान छिपाने के लिए किया था ‘मेकअप’ का इस्तेमाल


कोरबा में 17 करोड़ की लागत से बने कन्वेंशन हॉल की छत गिरने का मामला, दो इंजीनियर सस्पेंड, ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Kanker Road Accident
छत्तीसगढ़

Kanker Road Accident : कांकेर में बड़ा सड़क हादसा पेड़ से टकराई कार, 4 घायल, 2 बच्चों की मौत

Arjun Mukherjee
February 6, 2026
वेतन वृद्धि 1 जुलाई 2023 से लागू, कुछ कर्मचारियों को छोड़ दिया गया
छत्तीसगढ़ में दो सड़क हादसों में श्रद्धालुओं को आई गंभीर चोटें, जांच जारी
06 September Horoscope : इस राशि के जातकों को मिलेगी संपत्ति से जुड़ी कोई अच्छी, कारोबार में होगी वृद्धि …
29 August Horoscope : इस राशि के जातक आज धन को स्मार्ट तरीके से करें मैनेज, आने वाली हैं घरेलू चुनौतियां …
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?