News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > ‘सुशासन तिहार’ में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, CMO पर निलंबन की तलवार
छत्तीसगढ़

‘सुशासन तिहार’ में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, CMO पर निलंबन की तलवार

Last updated: April 13, 2025 4:21 pm
Arjun Mukherjee
Published: April 13, 2025
Share
SHARE

छत्तीसगढ़ सरकार के ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ गरियाबंद कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाया है. स्थानीय निकाय से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया गया है. इनमें तीन SDM भी शामिल हैं. जिन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई वे छुट्टी समझ कर अफसर कलेक्टर के बैठक में अनुपस्थित थे. कलेक्टर ने कहा कि आवेदनों के एन्ट्री और निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी.

Contents
फिंगेश्वर सीएमओ पर निलंबन की कार्रवाईअनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस जारीअबतक जिले में 1 लाख 45 हजार 984 आवेदन प्राप्त

फिंगेश्वर सीएमओ पर निलंबन की कार्रवाई

दरअसल, कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने सुशासन तिहार के तहत बीते दिनों क्षेत्र भ्रमण पर थे. इस दौरान फिंगेश्वर सीएमओ चंदन मानकर कार्यालय में अनुपस्थित मिले और मुख्यालय से बाहर थे. साथ ही सुशासन तिहार के समीक्षा बैठक के दौरान भी बिना अनुमति के गायब नजर आए. इस पर कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने गैर जिम्मेदार मानते हुए निलंबित करने के प्रस्ताव उच्च कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए हैं.

अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस जारी

इसी तरह आज आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने वाले 24 अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये है. इनमें राजिम के एसडीएम विशाल महाराणा, मैनपुर एसडीएम पंकज डाहिरे, देवभोग एसडीएम तुलसीदास मरकाम शामिल है. इसी प्रकार जनपद पंचायत मैनपुर के सीईओ श्वेता शर्मा, देवभोग रवि सोनवानी और नगरीय निकाय राजिम के सीएमओ मनीष कुमार गायकवाड़, कोपरा के सीएमओ श्यामलाल वर्मा, छुरा सीएमओ लालसिंग मरकाम, देवभोग संतोष स्वर्णकार भी शामिल है.

वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सारस्वत, कृषि विभाग के उप संचालक चंदन रॉय, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता एस.के. बर्मन, विद्युत विभाग के प्रभारी अधिकारी, उद्यानिकी विभाग के प्रभारी अधिकारी, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के डीएमसी के. एस नायक, जिला रोजगार अधिकारी, खनिज अधिकारी रोहित साहू, खादी ग्रामोद्योग, रेशम विभाग, क्रेडा विभाग, बैंक के जिला अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिया गया है.

अबतक जिले में 1 लाख 45 हजार 984 आवेदन प्राप्त

बता दें कि आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की बैठक हुई. सुशासन तिहार के दौरान विभागवार प्राप्त आवेदनों को व्यवस्थित रूप से संकलन एवं एन्ट्री कर संबंधित विभाग को निराकरण के लिए भेजने कहा गया. जिसके कारण संबंधित विभाग उन आवेदनों का निराकरण शीघ्रता से कर सके. उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों के एन्ट्री एवं निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी. अबतक जिले में सुशासन तिहार के दौरान 1 लाख 45 हजार 984 आवेदन प्राप्त हुए हैं.

You Might Also Like


ED ऑफिस पहुंचेंगे पूर्व CM भूपेश बघेल, बेटे चैतन्य बघेल से करेंगे मुलाकात


CG NEWS : शराब घोटाले में बड़ा खुलासा’ कारोबारी के घर से निकला खजाना, 17 KG सोना और हीरे जब्त


Peace summit: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: विकास कार्यों की श्रृंखला का किया गया शुभारंभ


CG Breaking News : टीकाकरण के कुछ ही घंटों बाद मासूम ने तोड़ा दम, (CHC) सवालों के घेरे में


1 करोड़ 16 लाख के इनामी दो बड़े नक्सली ढेर, नक्सलियों को बड़ा झटका

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश

Domestic Dispute : झगड़े के दौरान पत्नी ने पति की हत्या की

Arjun Mukherjee
November 30, 2025
माननीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चन्द्र दुबे ने एसईसीएल के कार्यों की समीक्षा की
ब्रेकिंग : आस्था या अंधविश्वास? सड़क पर नारियल फोड़ा, की पूजा
Chhattisgarh Crime News : कोंटा में जुआ फड़ का भंडाफोड़ , पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, सरहद पार से आकर खेल रहे थे बाजी
Srinagar Blast News: श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में बड़ा धमाका, 9 की मौत, 29 घायल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?