News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > विधानसभा में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष ने जैव विविधता पर सरकार से मांगा जवाब
छत्तीसगढ़

विधानसभा में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष ने जैव विविधता पर सरकार से मांगा जवाब

Last updated: March 20, 2025 1:56 pm
Arjun Mukherjee
Published: March 20, 2025
Share
SHARE

रायपुर। नेता-प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सदन में ध्यानाकर्षण में जैव विविधता से जुड़ा मुद्दा उठाते हुए प्रदेश में काम नहीं होने की बात कही. भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने वेटलैंड के अंदर अवैध कब्जा को लेकर सवाल किया. स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने मंत्री केदार कश्यप को जैव विविधता पर विशेषज्ञों के साथ कार्यशाला कराने का निर्देश दिया.

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने ध्यानाकर्षण में कहा कि जैव विविधता यह अंतरराष्ट्रीय विषय है. लेकिन छत्तीसगढ़ में इस दिशा में किसी तरह का कोई कार्य नहीं दिखता. जैव विविधता पंजी तैयार नहीं हुआ. वेटलैंड स्थलों पर कार्य नहीं हुआ है. इससे प्रकृति प्रेमियों में आक्रोश व्याप्त है.

मंत्री केदार कश्यप ने जवाब में कहा कि जैव विविधता को लेकर सरकार गम्भीर है. 12 हजार 8 स्थानीय निकायों में जैव विविधता पंजी तैयार की जा चुकी है. ग्राम पंचायतों में काम हो रहा है. इस दिशा में प्रगति कार्य जारी है. वेटलैंड स्थलों पर काम जारी है. इस पर महंत ने कहा कि जैव विविधता के अंतर्गत कौन-कौन से जीव जंतु पाए जाते इसकी जानकारी पंचायतों में नहीं है.

“भगवान दोबारा ऐसी जिंदगी ना दे…”सोशल मीडिया पर भावुक संदेश के बाद युवक का खौफनाक फैसला

मुझे तो अपने पंचायत की भी जानकारी नहीं. सच्चाई यह कि पंचायतों में पंजी तैयार ही नहीं. विधायकों के पास भी किसी तरह की कोई जानकारी नहीं होगी, उनके विधानसभा क्षेत्रों में पंचायतों में काम हुआ है या नहीं. मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि 10 हजार से अधिक पंजी तैयार हैं. इसमें सभी चीजों की जानकारी है. जैव विविधता से जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध हैं.

महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ के गांवों में कितने रजिस्टर हैं ? क्या मंत्रियों को इसकी जानकारी है क्या? मैं पूर्व आईएएस और वित्तमंत्री ओपी चौधरी से भी यही पूछ रहा हूँ. उनके पास इससे जुड़ी जानकारी है तो उपलब्ध करा रहे दें. लेकिन कोई नहीं करा पाएगा, क्योंकि काम ही नहीं हुआ. स्पीकर महोदय मैं आपसे निवेदन करता हूँ कि इस पर व्यापक चर्चा कराई जानी चाहिए.

मंत्री कश्यप ने कहा कि आगामी दिनों में सभी विधायकों के लिए इस विषय पर कार्यशाला का आयोजन कराया जाएगा. इसमें विशेषज्ञों को बुलाया जाएगा. भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि वेटलैंड के अंदर अवैध कब्जा को हटाया जाएगा क्या? महंत ने कहा कि जैम पोर्टल का जैव विविधता में क्या काम? स्पीकर महोदय मैं चाहता हूँ कि आगामी सत्र में इसमें चर्चा होनी चाहिए. स्पीकर ने मंत्री को विशेषज्ञों के साथ कार्यशाला कराने का निर्देश दिया.

You Might Also Like


CG NEWS : दो गुटों की भिड़ंत में चले चाकू, युवक गंभीर रूप से घायल, जांच शुरू


Commotion in the fort : दुर्ग जल घर से मिला अज्ञात शव, पुलिस ने शुरू की जांच


विधानसभा में आज गरमाएगा बजट सत्र, केदार कश्यप और टंकराम के जवाबों पर रहेगी नजर


New Beginning of Railways : वंदे भारत एक्सप्रेस में महिला टीसी की तैनाती


होली के मद्देनज़र कोरबा पुलिस की गुंडा-बदमाशों को दो-टूक चेतावनी – कानून तोड़ा तो सीधे अंदर!

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

CG Weather Update : हीटवेव अलर्ट, अगले 3 दिन राहत नहीं, फिर गिर सकता है पारा

Arjun Mukherjee
April 26, 2026
Bharatmala Project Scam : EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई, भारतमाला परियोजना में 3 अधिकारी सलाखों के पीछे
नितिन गडकरी का दावा, छह महीने में पेट्रोल कारों की कीमत पर मिलेगा इलेक्ट्रिक कार का विकल्प
CM Vishnudev Say : रायपुर की कानून-व्यवस्था में बड़ा सुधार पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की तैयारी, CM विष्णुदेव साय का बयान
CG Cabinet Meeting : साय सरकार की अहम बैठक शुरू, जनता से जुड़े मुद्दों और नीतियों पर हो रहा विचार-विमर्श
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?