News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > मनोरंजन > Chhaava Box Office Report: स्क्रीन पर शेर बनकर आई ‘छावा’, फिल्म के कलेक्शन से विक्की हुए खुश…
मनोरंजन

Chhaava Box Office Report: स्क्रीन पर शेर बनकर आई ‘छावा’, फिल्म के कलेक्शन से विक्की हुए खुश…

Last updated: February 23, 2025 9:15 pm
Arjun Mukherjee
Published: February 23, 2025
Share
SHARE

फिल्म ‘छावा’ सिनेमाघरों में रिलीज 10 दिन हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म धमाल मचा रही है. Chhaava की सफलता को विक्की कौशल भी खूब एंजॉय कर रहे हैं. Chhaava विक्की के करियर की अबतक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. अगले कुछ दिनों तक आने वाले दिनों में कोई बड़ी फिल्म की रिलीज नहीं है, उस हिसाब से छावा के पास कमाई के लिए पूरा समय है . वहीं इस फिल्म को गोवा सरकार ने इसे टैक्स फ्री कर दिया है. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फिल्म की तारीफ की है, जिसके बाद ये फिल्म और भी ज्यादा सुर्खियों में आ गई है.

Contents
क्या है कहानीडायरेक्शन और सिनेमैटोग्राफीकैसी है एक्टिंग?9 वें दिन छावा ने की इतनी कमाई

क्या है कहानी

कहानी शुरू होती है, कि मराठा साम्राज्य के संस्थापक और योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की मृत्यु हो गई है. औरंगजेब को लगता है कि दक्कन में अब उसका सामना करने वाला कोई नहीं बचा है. लेकिन उसी दौरान मुगलों के गढ़ बुरहानपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज (विक्की कौशल) अपनी सेना के साथ हमला कर देते हैं. अपने पिता की ही तरह पराक्रमी योद्धा संभाजी राजे को लोग छावा यानी शेर का बच्चा भी कहकर बुलाते हैं. औरंगजेब इस हमले से तिलमिला जाता है. वह नौ वर्षों तक छावा को घेरने के कई प्रयास करता है, जिसमें उसे मराठा योद्धा धूल चटा देते हैं.

डायरेक्शन और सिनेमैटोग्राफी

लक्ष्मण की यह फिल्म नॉवल छावा पर बेस्ड है जिसे शिवाजी सावंत ने लिखा है. फिल्म में वॉर सीन हैं जो फिल्म के लिए जरूरी था. मेकर्स ने कोई कसर नहीं छोड़ी फ्रेम्स को ग्रैंड दिखाने में। प्रॉप्स का भी यूज सही से हुए है, लेकिन जो फर्स्ट हाफ में मिस हो रहा है वो है कनेक्शन, फिल्म को थोड़ा समय लगता है प्वॉइंट तक पहुंचने के लिए, वैसे छावा के पास मौका था कि वो क्लटर ब्रेकर फिल्म हो, जिसमें वॉर और उसको लेकर ही बार-बार डिस्कस करना कम किया जा सकता था.

एआर रहमान का म्यूजिक भी ठीक-ठाक था, लेकिन बैकग्राउंड स्कोर सही था. छत्रपति शिवाजी महाराज को शेर कहते हैं और उस शेर के बच्चे को छावा… ऋषि विरमानी के डायलॉग तालियां और सीटियां बटोरते हैं. सिनेमैटोग्राफर सौरभ गोस्वामी की सराहना बनती है, जिन्होंने गुरिल्ला युद्ध और मुगल सेना का संभाजी महाराज को धोखे से घेरने वाले दृश्यों को बड़ी ही बारिकी से फिल्माया है.

ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू

कैसी है एक्टिंग?

विक्की कौशल ने कहा था कि उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती यही थी कि वह छत्रपति संभाजी महाराज कैसे बन सकते हैं. उस चुनौती को वह पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करते हैं. रश्मिका मंदाना संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई की भूमिका में जमती हैं. इस बार उनके डायलॉग में दक्षिण भारतीय भाषा का असर कम दिखता है. कम डायलॉग में औरंगजेब के रोल में अक्षय खन्ना साबित करते हैं कि वह हर तरह का रोल करने का मादा रखते हैं. कवि कलश की भूमिका में विनीत कुमार सिंह कवि से योद्धा बनने के सफर को जीते हैं. हालांकि आशुतोष राणा, डायना पेंटी और दिव्या दत्ता जैसे कलाकारों का सही यूज लक्ष्मण नहीं कर पाए हैं. उनका कैरेक्टर अधूरा सा लगता है.

9 वें दिन छावा ने की इतनी कमाई

  • छावा पहला दिन: 31 करोड़ रुपये
  • छावा दूसरा दिन: 37 करोड़ रुपये
  • छावा तीसरा दिन: 48.5 करोड़ रुपये
  • छावा चौथा दिन: 24 करोड़ रुपये
  • छावा पांचवां दिन: 25.25 करोड़ रुपये
  • छावा छठा दिन: 32 करोड़ रुपये
  • छावा सातवां दिन: 21.5 करोड़ रुपये
  • छावा आठवां दिन: 23.5 करोड़ रुपये
  • छावा 9वां दिन: 45 करोड़ रुपये

You Might Also Like


दीपिका पादुकोण के हिजाब लुक पर सोशल मीडिया पर मचा बवाल


Rajkummar Rao ने बेटी की पहली झलक दिखाई, प्यारा सा नाम सुनकर खिल उठेंगे चेहरे


Dil Toh Pagal Hai Re-Release: ‘सनम तेरी कसम’ को टक्कर देने आ गए शाह रुख खान! इस दिन री-रिलीज होगी क्लासिक मूवी


Sunny Leone : बजरंग दल के विरोध के बीच रायपुर में सनी लियोनी शो कैंसिल


न कल्कि 2898 एडी और न पुष्पा 2, दर्शकों के दिलोदिमाग पर 350 दिनों से है साउथ की इस फिल्म का कब्जा

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Blog

बेंगलुरु में राहुल का हमला: ‘मोदी 25 सीटों के मार्जिन से तीसरी बार प्रधानमंत्री बने’

Arjun Mukherjee
August 8, 2025
औरंगजेब कब्र विवाद- हिंसा के बाद नागपुर में कर्फ्यू:कल दो समुदायों में पथराव-आगजनी
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में ठगी रोकने के लिए 9 नए साइबर थाने जल्द खुलेंगे
Chhattisgarh News : आधी रात को तांडव पेट्रोल छिड़ककर भाजपा नेता का घर जलाने का प्रयास, गौरेला पुलिस जांच में जुटी
केके लाइन पर मालगाड़ी के 37 डिब्बे पटरी से उतरे: छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा टला, यात्री ट्रेनें रद्द
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?