News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > हाईटेक हुए राजनीतिक दल, वोटर्स स्लिप प्रिंटिंग मशीन से दे रहे मतदाता पर्ची
छत्तीसगढ़

हाईटेक हुए राजनीतिक दल, वोटर्स स्लिप प्रिंटिंग मशीन से दे रहे मतदाता पर्ची

Last updated: February 3, 2025 9:39 am
Arjun Mukherjee
Published: February 3, 2025
Share
SHARE

रायपुर। नगर निगम चुनाव में मतदाता पर्ची बांटने का हाईटेक तरीका सामने आया है। जी हां, भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ता वोटर्स स्लिप प्रिंटिंग मशीन से लोगों को मतदाता पर्ची बांट रहे हैं।

चुनाव से पहले घर-घर जाकर लोगों के वोटर आईडी नंबर से उनकी मतदाता पर्ची निकालकर दी जा रही है। इसके लिए शहरभर के वार्डों में कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। पहले चुनाव के दौरान जिस कार्य के लिए घंटों समय लगता था, अब वही कार्य हाईटेक सिस्टम से मिनटों में किया जा रहा है।

बड़ी बात तो यह है कि घर के किसी एक सदस्य का वोटर आईडी नंबर डालने से सभी सदस्यों की मतदाता पर्ची निकाली जा रही है। कार्यकर्ताओं द्वारा अब तक प्रत्येक वार्ड में 60 से 70 प्रतिशत मतदाताओं को मतदाता पर्ची प्रदान की जा चुकी है।

ब्लूटूथ से कनेक्ट हो रही मशीन

मतदाताओं को हाथों हाथ पर्ची देने वाली मशीन ब्लूटूथ के जरिए मोबाइल से कनेक्ट की जाती है। इसके बाद भाजपा द्वारा बनाए गए जन शक्ति एप से कार्यकर्ता मतदाता क्रमांक डालकर पर्ची प्रिंट कर रहे हैं।

बड़ी बात तो यह है कि पार्टी द्वारा बनाए गए ऐप में वार्ड के अनुसार मतदाताओं की सूची उपलब्ध है। जिस वार्ड के कार्यकर्ता होंगे, उन्हें एप में सिर्फ उसी वार्ड के मतदाताओं की सूची दिखती है, जिससे मतदाताओं को खोजना कार्यकर्ताओं के लिए और अधिक आसान हो गया है।

एक बार में डेढ़ सौ से ज्यादा मतदाताओं की निकलती है पर्ची

वोटर्स स्लिप प्रिंटिंग मशीन की मदद से एक बार में डेढ़ सौ से अधिक मतदाताओं की पर्ची प्रिंट की जा सकती है। मशीन में एक बार रोल भरने के बाद कार्यकर्ता लगातार 10 से 15 घरों के लोगों की मतदाता पर्ची निकालकर दे रहे हैं।

बता दें कि पहले इसी कार्य के लिए मतदाता के साथ कार्यकर्ता सभी परेशान हुआ करते थे। कई दफा ऐसा भी हुआ है कि पर्ची नहीं मिलने वोट दिए बिना मतदाता लौटे हैं, लेकिन अब हाईटेक सिस्टम से आसानी से मतदाताओं को पर्ची दी जा रही है।

33 प्रत्याशी बिना लड़े जीत गए चुनाव

naidunia_image

नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान से पहले ही 33 प्रत्याशी पार्षद पद पर विजयी हो गए हैं। इसमें 15 जिलों के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के 31 पार्षद हैं। दुर्ग और सुकमा जिले में नगरपालिका उपचुनाव से पहले दो प्रत्याशी जीते हैं।

बसना नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए खुशबू अग्रवाल निर्विरोध विजयी हुई हैं। प्रदेश में निकाय चुनाव का मतदान 11 फरवरी को व मतगणना 15 फरवरी को होगी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरण में प्रस्तावित हैं। मतदान 17, 20 और 23 फरवरी और मतगणना 18, 21, 24 फरवरी को तय है।

बैलेट पेपर से होंगे पंचायत चुनाव

निकाय चुनाव ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतपत्रों के माध्यम से होंगे। प्रदेश के 14 नगर निगमों में से दस में चुनाव होने हैं। इसमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं।

49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायत के लिए चुनाव कराए जाने हैं। दुर्ग और सुकमा के नगरीय निकायों के रिक्त स्थानों की पूर्ति के लिए पांच वार्डों में उप निर्वाचन कराया जाना है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य के 433, जनपद पंचायत सदस्य के 2973, ग्राम पंचायत (सरपंच) के 11,672 और वार्ड (पंच) के 1,60,180 पदों के लिए मतदान कराए जाएंगे। नगरीय निकायों के निर्वाचन दलीय आधार पर होंगे। वहीं, त्रिस्तरीय पंचायतों का निर्वाचन गैरदलीय आधार पर होंगे।

You Might Also Like


Major Success For Security Forces : अबूझमाड़ में नक्सलियों की साजिश नाकाम, DRG-ITBP ने ध्वस्त किया सप्लाई डिपो


नाबालिगों के गायब होने से सनसनी, पुलिस ने शुरू की तलाश


Sensational Case of Cyber Fraud In CG : रिटायर्ड डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर 1.28 करोड़ की लूट


डोंगरगढ़–बालाघाट में मुठभेड़: हॉकफोर्स निरीक्षक आशीष शर्मा शहीद, नक्सली फिर सक्रिय


Bilaspur liquor party viral video : बिलासपुर में पुलिस कर्मियों का अनुशासन सवालों में, वीडियो हुआ वायरल

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
राशिफल

Horoscope : आज का राशिफल, 2 जनवरी 2026

Arjun Mukherjee
January 2, 2026
CG NEWS : रील के चक्कर में फंसा आरक्षक’ खाकी की मर्यादा भुलाने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Stabbing incident: तेलीबांधा में पुरानी रंजिश पर हमला, 5 युवक पुलिस की गिरफ्त में
Dhurandhar The Revenge Box Office : धुरंधर 2 ट्रांसफॉर्मेशन , रणवीर सिंह को पहचानने में मात खा गए फैंस, घोस्ट लुक के पीछे की मेहनत देख रह जाएंगे दंग
Cyber Fraud : लोन धोखाधड़ी का शिकार हुआ मेडिकल व्यवसायी, फर्जी अधिकारी ने उड़ाई 73 लाख की रकम
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?