News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > Korba News: आधी रात मकान में घुसा कबाड़ से भरा तेज रफ्तार ट्रक, अंदर सो रहा था परिवार; बाल-बाल बची जान
छत्तीसगढ़

Korba News: आधी रात मकान में घुसा कबाड़ से भरा तेज रफ्तार ट्रक, अंदर सो रहा था परिवार; बाल-बाल बची जान

Last updated: November 24, 2026 2:55 pm
Arjun Mukherjee
Published: November 24, 2026
Share
SHARE

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में देर रात तेज रफ्तार कबाड़ से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक मकान में जा घुसा। हादसे के वक्त घर के अंदर परिवार के लोग सो रहे थे। गनीमत रही कि ट्रक की जोरदार टक्कर के बावजूद सभी सुरक्षित बच गए। हालांकि, हादसे में मकान के बाहरी हिस्से को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने तलाश कर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Contents
ट्रक छोड़कर फरार हुआ चालक, पुलिस ने हिरासत में लियाट्रक में मिला 20 हजार 860 किलो कबाड़, कीमत 7 लाख रुपएपुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के राताखार स्थित बजरंग चौक मुख्य मार्ग की है। जानकारी के मुताबिक, देर रात कबाड़ से भरा ट्रक तेज रफ्तार में गुजर रहा था। इसी दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया और ट्रक सीधे सड़क किनारे बने मकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग आवाज सुनकर अपने घरों से बाहर निकल आए।

ट्रक छोड़कर फरार हुआ चालक, पुलिस ने हिरासत में लिया

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से चला गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास तलाश शुरू की। पुलिस ने चालक मनोज सिंह को हिरासत में ले लिया। दूसरे चालक की मदद से ट्रक को मकान से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने वाहन जब्त कर थाने पहुंचाया।

ट्रक में मिला 20 हजार 860 किलो कबाड़, कीमत 7 लाख रुपए

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में कुल 20 हजार 860 किलो कबाड़ लोड था। इसकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपए बताई गई है। हालांकि, कबाड़ कहां से लाया गया था और इसे कहां ले जाया जा रहा था, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस कबाड़ के स्रोत और परिवहन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

कोतवाली थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि राताखार में ट्रक के मकान में घुसने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक जब्त किया और चालक को हिरासत में लिया है। मामले में अपराध दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

You Might Also Like


Number Plate Dispute : नंबर प्लेट बना राजनीति का नया अखाड़ा; सगीर कुरैशी की कार के ‘2611’ नंबर पर छत्तीसगढ़ में घमासान


स्टील फैक्ट्री में दिल दहलाने वाला हादसा, खौलता लावा गिरा मजदूरों पर


Chhattisgarh Shaurya Medal 2025 : छत्तीसगढ़ शौर्य पदक 2025 गृह विभाग ने जारी की 14 बहादुर पुलिसकर्मियों की सूची


Cyber Fraud : साइबर अपराधियों का बड़ा खेल , कार लॉटरी के नाम पर 1 करोड़ की ठगी से प्रशासनिक अमला हैरान


Chhattisgarh Elephant Conservation Failure : शावकों की मौत के 4 दिन बाद जागी नींद, गोपाल अग्रवाल बोले- ‘अब दिल्ली में होगा हिसाब’

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

CG में दर्दनाक सड़क हादसा, क्षमता से ज्यादा सवारियों से भरी बस पलटी

Arjun Mukherjee
April 17, 2025
खनिज विभाग कोरबा की ताबड़तोड़ कार्यवाही
West Bengal New Madasa Rules : बंगाल के मदरसों में राष्ट्रगीत गाना जरूरी, नया नियम लागू
CG BREAKING: साय सरकार का बड़ा फैसला — कृषि भूमि पर कॉलोनी बसाने की मिली मंजूरी, नए नियम लागू
DA Hike 2026 : जुलाई में नहीं हुआ ऐलान तो अक्टूबर-नवंबर में मिल सकती है राहत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?