News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > देश > Mahakumbh Stampede: महाकुंभ की भगदड़ पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई आज, जानें PIL में क्या दिए गए तर्क
देश

Mahakumbh Stampede: महाकुंभ की भगदड़ पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई आज, जानें PIL में क्या दिए गए तर्क

Last updated: February 3, 2025 5:45 am
Arjun Mukherjee
Published: February 3, 2025
Share
SHARE

प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ के मामले में दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार (3 फरवरी, 2025) को सुनवाई करेगा. मामले की सुनवाई सीजेआई संजीव खन्ना और जस्टिस संजय कुमार की बेंच करेगी. याचिका में मौनी अमावस्या के दिन हुई भगदड़ पर स्टेटस रिपोर्ट और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई है.

महाकुंभ भगदड़ को लेकर सुप्रीम कोर्ट के वकील विशाल तिवारी की ओर से ये जनहित याचिका दाखिल की गई है. इतना ही नहीं इसमें सभी राज्यों की ओर से मेले में सुविधा केंद्र खोलने की भी बात कही गई है, जिससे गैर हिंदी भाषी नागरिकों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो.

व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग

आईएएनएस कि रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में बुधवार (29 जनवरी, 2025) को भगदड़ मचने से 30 लोगों की मौत के बाद वकील विशाल तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल दायर कर वहां पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के अलावा सभी राज्यों के फैसिलिटेशन सेंटर, मेडिकल स्टाफ, इलेक्ट्रॉनिक मैसेजिंग आदि व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है.

विभिन्न राज्यों के फैसिलिटेशन सेंटर खोलने की मांग

विशाल तिवारी ने बताया था कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 29 जनवरी को हुई घटना में करीब 30 लोगों की मौत हो गई. इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक पीआईएल दायर की गई, जिसमें पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने की मांग की गई थी. याचिका में उन्होंने कहा था कि यह किसी एक राज्य का इवेंट नहीं है, सारे राज्यों से लोग प्रयागराज जा रहे हैं तो इस इवेंट को लेकर सभी राज्यों की सामूहिक जिम्मेदारी हो. देश के सभी राज्य प्रयागराज में अपने फैसिलिटेशन सेंटर खोलें, जिससे उन सेंटर्स पर समस्त राज्यों से आ रहे लोगों को आसानी से सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें.

गैर हिंदी भाषी लोगों को हो रही परेशानी

याचिका में मांग की गई थी, “पूरे शहर में डिस्प्ले और अनाउंस बोर्ड हिंदी में लगे हैं, जबकि देश के हर राज्य से श्रद्धालु आ रहे हैं. उनमें से ज्यादातर लोग हिंदी को बेहतर तरीके से नहीं समझ पाते. ऐसे में कोई आपातकालीन अनाउंसमेंट को समझने में उन लोगों को दिक्कत होगी. इसके लिए अन्य भाषाओं में इसका भी समाधान किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो. इसी के साथ सरकार लोगों को इलेक्ट्रॉनिक मैसेज भी भेजे, जिससे लोगों को पहले से ही चीजों के बारे में पता रहे.”

सभी राज्यों के मेडिकल स्टाफ हो मौजूद

याचिका में मांग की है कि सभी राज्यों के मेडिकल स्टाफ, जैसे नर्सें, डॉक्टर इत्यादि की तैनाती भी वहां करनी चाहिए क्योंकि एक राज्य इतने ज्यादा लोगों के लिए मेडिकल स्टाफ नहीं मुहैया करा सकता है. अन्य राज्यों का भी मेडिकल स्टाफ होना चाहिए. वहीं वीआईपी मूवमेंट में आम लोगों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आए इसको लेकर भी मांग की गई है. बुधवार को हुई भगदड़ में कहा जा रहा है कि वीआईपी मूवमेंट के बाद ही भगदड़ शुरू हुई.

You Might Also Like


March 2026 New Rules : 1 मार्च से बदल जाएंगे कई बड़े नियम, आम आदमी की जेब पर सीधा असर


घरेलू उड़ानों के किराए में उछाल संभव, 23 मार्च से नई प्राइसिंग व्यवस्था लागू


पाकिस्तान की पोल खोलने विदेश रवाना होंगे थरूर समेत सात सांसद


एयरपोर्ट से सीधे एक्शन में पीएम मोदी, डोभाल-जयशंकर संग की सुरक्षा बैठक


राहुल गांधी का बदला सियासी अंदाज़’ RSS नेता और बृजमोहन अग्रवाल संग बातचीत ने बढ़ाई हलचल

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश

मनरेगा का नाम बदलने की अटकलों पर कांग्रेस का पलटवार, केंद्र सरकार पर तीखा हमला

Arjun Mukherjee
December 14, 2025
टनल में फंसे मजदूरों की तलाश जारी, एक और शव मिला, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज
छत्तीसगढ़ के 15 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, अगले 3 घंटे में गरज-चमक के साथ होगी भारी बरसात
रात में 10 बजे जारी की गई सुबह रिस्टोर ट्रेन की सूचना
EPFO: नौकरी करने वालों के लिए खुशखबरी! नए टैक्स स्लैब के बाद PF पर भी मिल सकता है शानदार फायदा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?