News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > देश > ‘दूसरी भगदड़ की बात छिपाई, मरने वालों की संख्या भी गलत’, अखिलेश यादव और चंद्रशेखर आजाद ने महाकुंभ हादसे पर अब क्या-क्या कहा?
देश

‘दूसरी भगदड़ की बात छिपाई, मरने वालों की संख्या भी गलत’, अखिलेश यादव और चंद्रशेखर आजाद ने महाकुंभ हादसे पर अब क्या-क्या कहा?

Last updated: February 1, 2025 7:55 am
Arjun Mukherjee
Published: February 1, 2025
Share
SHARE

प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन हुई भगदड़ का मामला अभी भी गरमाया हुआ है। विपक्षी दल लगातार इस मुद्दे पर राज्य और केंद्र की बीजेपी सरकार को घेर रहे हैं। शनिवार (1 फरवरी) को बजट पेश होने से पहले भी विपक्षी पार्टियों ने सरकार से जवाब तलब किया। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने आरोप लगाया कि यूपी सरकार न केवल मौतों के असली आंकड़े छिपा रही है, बल्कि दूसरी भगदड़ की खबर को भी पूरी तरह दबा चुकी है।

‘यूपी सरकार जिम्मेदार, वीआईपी कल्चर हावी’
चंद्रशेखर आजाद ने कहा, “इस हादसे की पूरी जिम्मेदारी यूपी सरकार की है। महाकुंभ में अव्यवस्था चरम पर थी, दिखावे पर जोर था, और वीआईपी कल्चर हावी था। आस्था को इवेंट बना दिया गया है। हादसे के बाद सरकार असंवेदनशील बनी रही। कई लोगों की जान गई, लेकिन वास्तविक आंकड़े छिपाए गए। दूसरी भगदड़ की घटना को तो सामने ही नहीं आने दिया गया।”

‘पुलिस और मीडिया पर दबाव’
आजाद ने आरोप लगाया कि प्रशासन को सच्चाई छिपाने के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने कहा, “पुलिस और मीडिया को धमकाया गया, ताकि वे हकीकत न बता सकें। पुलिस प्रशासन को झूठ बोलने के लिए बाध्य किया गया। नैतिक आधार पर मुख्यमंत्री योगी को इस्तीफा देना चाहिए। जब भी सरकार घिरती है, वह इसे साजिश बताने लगती है—विदेशी ताकतों, नक्सलियों का जिक्र किया जाता है। अभी तक ऐसा कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन जल्द ही यह कहानी सामने आ सकती है। योगी जी को जवाब देना चाहिए कि आखिर दूसरी भगदड़ में हुई मौतों की जानकारी क्यों छिपाई गई?”

‘मौतों का सही आंकड़ा बताए सरकार’
अखिलेश यादव ने भी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, “यूपी के मुख्यमंत्री नैतिक रूप से अपनी जिम्मेदारी खो चुके हैं। अब देखना है कि वे राजनीतिक रूप से कब जाएंगे। सरकार मृतकों की असली संख्या इसलिए छिपा रही है ताकि मुआवजे से बच सके। पहले सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि हादसे में कितने लोगों की जान गई, पूरी सूची सार्वजनिक करे, शवों को उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था करे और लापता लोगों की सही जानकारी दे।”

उन्होंने आगे कहा, “महाकुंभ में वीआईपी के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे, लेकिन आम जनता के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं थी। सरकार ने जगह-जगह कुंभ में आने का निमंत्रण दिया, खास मेहमान बुलाए, लेकिन जबरदस्त प्रचार के बावजूद सुरक्षा और प्रबंधन की तैयारी अधूरी रही। अब तो साधु-संत तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर झूठ बोलने का आरोप लगाने लगे हैं।”

‘दो भगदड़ों का दावा, सरकार चुप’
मौनी अमावस्या पर महाकुंभ के दूसरे शाही स्नान से ठीक पहले रात करीब डेढ़ बजे भगदड़ मच गई थी। प्रशासन के अनुसार, इस हादसे में 30 लोगों की जान गई, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों और कई रिपोर्ट्स के मुताबिक यह संख्या काफी अधिक हो सकती है। कुछ रिपोर्टर्स ने तो 40 शव देखने का दावा किया है। इसके अलावा, उसी दिन तड़के भी एक और भगदड़ की बात सामने आई, जिसमें भी कई लोगों की जान जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, यूपी सरकार ने इस दूसरी भगदड़ को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।


Pub Terror Attack : देर रात पब पर हमला, गोलियों की तड़तड़ाहट से मची अफरा-तफरी


BREAKING : RCB की जीत का जश्न बना मातम: भगदड़ में 11 की मौत, सीएम सिद्धारमैया बोले – हादसे ने खुशी को गम में बदल दिया


Train Travel Has Become More Expensive : रेलवे ने लंबी दूरी के लिए किराया बढ़ाया, ऑनलाइन टिकट पर भी लागू


South Africa Firing : साउथ अफ्रीका में सड़क पर अंधाधुंध फायरिंग, 10 लोगों की मौत और दर्जनों घायल


छुट्टी के दिन भी एक्शन मोड में CM रेखा गुप्ता और PWD मंत्री, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Court Bomb Threat : बम जांच अलर्ट छत्तीसगढ़ में 3 जिला अदालतों को धमकी भरा ई-मेल

Arjun Mukherjee
January 28, 2026
Notice To Raipur Institutions: महिला शिकायत समिति न होने पर अब नहीं चलेगा काम, रायपुर में बड़ी कार्रवाई
Pastor Ban: टेकाठोडा गांव ने धर्मांतरण को बताया खतरा, पास्टरों को दी नो एंट्री
29 January 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानिए अपना राशिफल …
CG News :पिता की फटकार से टूट गई मासूम, घर में अकेली पाकर फांसी लगाकर दी जान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?