News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमते ही बढ़ेगी ठंड; जानें रायपुर समेत सभी जिलों का हाल
CG Weather Update
छत्तीसगढ़

CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमते ही बढ़ेगी ठंड; जानें रायपुर समेत सभी जिलों का हाल

Last updated: November 24, 2026 10:26 am
Arjun Mukherjee
Published: November 24, 2026
Share
CG Weather Update
SHARE

CG Weather Today : रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर कमजोर पड़ने के साथ ही बारिश का दौर लगभग थम गया है। अब प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है और ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इससे सरगुजा संभाग समेत उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना है। वहीं, मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने के आसार नहीं हैं।

Contents
CG Weather Today: प्रदेश में बारिश का दौर थमा, मौसम रहेगा शुष्करायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?CG Weather Today: इन जिलों में दर्ज हुआ न्यूनतम तापमानअगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

CG Weather Today: प्रदेश में बारिश का दौर थमा, मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई। हालांकि, अब बारिश की गतिविधियां काफी कमजोर हो गई हैं। अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। फिलहाल कोई सक्रिय मौसम प्रणाली नहीं होने के कारण मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

सोमवार को जगदलपुर में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान भी जगदलपुर में 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में 24 नवंबर को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, शहर में अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। फिलहाल राजधानी में तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।

CG High Court Decision : छत्तीसगढ़ के फार्मासिस्टों को बड़ी राहत, 2006 से मिलेगा 2400 ग्रेड-पे का लाभ

CG Weather Today: इन जिलों में दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान

23 नवंबर को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में न्यूनतम तापमान 16.6 से 20.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। गरियाबंद में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

प्रमुख जिलों का न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा:

  • गरियाबंद – 20.5 डिग्री
  • रायपुर – 20.4 डिग्री
  • बालोद और बलरामपुर – 20.1 डिग्री
  • बिलासपुर – 20 डिग्री
  • कोरबा – 19.8 डिग्री
  • राजनांदगांव और सूरजपुर – 19.5 डिग्री
  • कबीरधाम – 19.3 डिग्री
  • पेमेतरा – 19 डिग्री
  • मुंगेली – 18.6 डिग्री
  • दुर्ग – 18.2 डिग्री
  • सक्ती और सरगुजा – 18 डिग्री
  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही – 17.8 डिग्री
  • बस्तर – 16.6 डिग्री

अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरी छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ेगा। वहीं, मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

कुल मिलाकर प्रदेश में बारिश से राहत के बाद अब ठंड की दस्तक तेज होने वाली है। खासकर उत्तरी जिलों में लोगों को आने वाले दिनों में बढ़ती ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

You Might Also Like


CG News : जंगल में बिछाए गए आईईडी बम का शिकार हुआ युवक, ब्लास्ट से मचा हड़कंप


कोरबा में पुलिसकर्मी पर सड़क हादसे का आरोप, ASI ने लापरवाही से चलाई कार, घायल की शिकायत पर FIR


CG News : श्रमिकों को बड़ी राहत, अब सिर्फ 20 रुपये में होगा लेबर कार्ड का करेक्शन


रेलवे नोटिस के बाद कोरबा में बवाल, बेघर होने के डर से सड़क पर उतरे लोग


Hans Vahini Vidya Mandir controversy : सूरजपुर में मासूम पर तालिबानी सजा, अभिभावकों में भारी आक्रोश

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Smart Meter : स्मार्ट मीटर से जानें कितनी बिजली खर्च हो रही, खपत पर ऐसे रखें नजर

Arjun Mukherjee
August 18, 2026
Chhattisgarh Placement Camp February 2026 : युवाओं के लिए अच्छी खबर छत्तीसगढ़ के जिला रोजगार कार्यालयों में सजेगा भर्ती का मंच, जानें कैंप की पूरी डिटेल
CG News : भोज और प्रार्थना सभा के बहाने लोगों को एकत्र कर किया गया ब्रेनवॉश
CG NEWS : महासमुंद के कुएं में मिली लाश, बोरी में बंद कर फेंका गया युवक, जांच तेज
CG Train Alert : ट्रैक मरम्मत और तकनीकी कार्यों के चलते कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव, यात्रा से पहले चेक करें स्टेटस
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?