News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > Korba Crime News: राताखार बाईपास पर मारपीट कर लूटपाट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल-नकदी और चोरी की बाइक बरामद
छत्तीसगढ़

Korba Crime News: राताखार बाईपास पर मारपीट कर लूटपाट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल-नकदी और चोरी की बाइक बरामद

Last updated: November 20, 2026 7:05 pm
Arjun Mukherjee
Published: November 20, 2026
Share
SHARE

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में लूटपाट और मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने राताखार बाईपास रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास एक युवक के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल और नगदी लूट ली थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सामान और वारदात में इस्तेमाल किया गया चोरी का दोपहिया वाहन बरामद किया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Contents
पेट्रोल पंप के पास युवक से की थी लूटपाटतीन आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया सामान बरामदBNS की धाराओं में कार्रवाई, तीनों जेल भेजे गए

पेट्रोल पंप के पास युवक से की थी लूटपाट

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 नवंबर 2026 की रात करीब 11 बजे रामसागरपारा निवासी प्रार्थी के साथ राताखार बाईपास रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास मारपीट और लूटपाट की गई थी। आरोपियों ने युवक से मोबाइल और नगदी रकम लूट ली थी।

पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 937/2026 दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

तीन आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया सामान बरामद

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

  1. लखन राजपूत (23 वर्ष), निवासी रामसागरपारा, कोरबा।
  2. रवि निषाद उर्फ दादू (22 वर्ष), निवासी राताखार बाईपास रोड, कोरबा।
  3. कमल निषाद उर्फ टेंगना, निवासी राताखार बाईपास रोड, कोरबा।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, नगदी रकम और घटना में इस्तेमाल किया गया चोरी का दोपहिया वाहन बरामद किया है।

BNS की धाराओं में कार्रवाई, तीनों जेल भेजे गए

कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 937/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(4), 115(2) और 351(3) में कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना, चौकी अथवा डायल-112 पर दें।

You Might Also Like


घरेलू विवाद में हैवान बना पति, पत्नी को उतारा मौत के घाट


CG Weather Update : बंगाल की खाड़ी में सक्रिय तूफान अकवान का असर, छत्तीसगढ़ के इन जिलों में हो सकती है झमाझम बारिश


CGPSC SI Exam : सूबेदार-एसआई भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 12 जुलाई को अभ्यर्थियों की कड़ी जांच के बाद मिलेगा प्रवेश


छत्तीसगढ़: बैंकों में पार्किंग का अभाव, मुख्य सड़क पर ट्रैफिक अव्यवस्था बनी लोगों की मुसीबत


CG NEWS : छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, महिला मतदाताओं ने पुरुषों को पछाड़ा

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
President Murmu
छत्तीसगढ़

President Murmu : सरगुजा में जनजातीय परंपरा का अद्भुत प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेंट

Arjun Mukherjee
November 20, 2025
Raksha Bandhan Holiday : छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन की छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट, बैंक और कोषालय 28 अगस्त को रहेंगे बंद
टैक्सी ड्राइवर से जंगल में लूट, युवक की चाकुओं से हत्या… कोरबा दहला
CG Crime : 19 लाख रुपये के लालच में शिक्षिका और बेटे की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
प्रदूषण के खिलाफ इंडिया गेट पर प्रदर्शन, पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?